More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

खांसी होने के सामान्य कारण, लक्षण, इसके प्रकार और महत्वपूर्ण घरेलू उपाय

आज के समय में खांसी की समस्या छोटे से लेकर बड़े इंसान तक सभी को हो जाती है| अक्सर देखा जाता है कि थोड़ा सा मौसम बदल जाने से या फिर कुछ ठंडा-गर्म खा लेने से भी खांसी की समस्या होने का डर रहता है| अगर समय पर इसका उपचार न किया जाए तो इसकी वजह से गले में दर्द रहना शुरू हो जाता है। वर्तमान समय में चल रही कोविड-19 महामारी में खांसी एक मुख्य लक्षण माना गया है| यह एक सामान्य समस्या है परन्तु व्यक्ति इसके उपचार के लिए अनेक प्रकार की दवाइयां खरीदता रहता है, जबकि इसका इलाज आप घर पर भी कर सकता हैं|

खांसी का परिचय: What is cough in hindi

आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार जब इंसान के शरीर में कफ दोष असंतुलित हो जाता है तो खांसी होने का खतरा बना रहता है| सामान्य खांसी में फेफड़ों से होकर बहुत ही तेज हवा बाहर आती है ताकि श्वसन नली में फंसा हुआ हानिकारक बैक्टीरिया निकल जाए। आज हम आपको इस आर्टिकल में खांसी के लक्षण, कारण, इसके प्रकार और कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं|

खांसी कितने प्रकार की होती है? Types of Cough in hindi

खांसी के प्रकार जो जानने के बाद इसका उपचार आप अच्छे से कर सकते हैं|

1. सूखी खांसी
2. बलगम के साथ होने वाली खांसी

खांसी के सामान्य कारण:  Causes of Cough in hindi

आधुनिक शोध के मुताबिक अगर खांसी एक या दो दिन रहे तो वह सामान्य होती है जो फेफड़ों से हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर करती है| अगर यह एक हफ्ते से ज्यादा रह जाए तो आपको किसी वैद्य से सलाह लेकर उपचार करवा लेना चाहिये| हम आपको खांसी के सामान्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर इस समस्या से बचा जा सकता है|

* वायरल से होने वाली खांसी
* सर्दी के कारण
* किसी भी फ्लू से खांसी हो सकती है
* साँस की बीमारी अस्थमा के कारण भी खांसी रहती है
* धूल और मिट्टी के संपर्क में आने से
* ज्यादा मात्रा में धूम्रपान का सेवन सूखी खांसी का कारण
* निमोनिया हो जाने से बलगम वाली खांसी हो सकती है

खांसी के मुख्य लक्षण: Symptoms of cough

यहाँ हम आपको खांसी के कुछ मुख्य लक्षण बता रहे हैं अगर इनमें से एक भी आपको महसूस हो तो तुरंत वैद्य से सलाह लेकर उपचार लेना शुरू कर दें| अगर छोटी सी दिखने वाली इस समस्या को दूर न किया गया तो यह फेफड़ों से संबंधित अनेक बीमारियों को आमंत्रित कर सकती है।

* गला दर्द करना और खराश रहना
* अचानक से वजन कम हो जाना
* गले में सूजन महसूस होना
* भोजन निगलते समय परेशानी होना
* हमेशा थका-थका महसूस होना
* बार-बार बुखार हो जाना
* सीने में दर्द होना
* नाक से पानी निकलना भी इसका मुख्य लक्षण है

खांसी को दूर करने के कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपाय: Home Remedies of cough

निम्नलिखित उपायों के प्रयोग से आप कम समय में खांसी की समस्या को दूर कर सकते हैं|

* तुलसी के अनेक फायदे– बता दें कि तुलसी के पत्तों के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सूखी खांसी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| अगर सुबह खाली पेट 6 से 7 पत्तों को चबा लिया जाए या रोजाना तुलसी के पत्ते डालकर चाय का सेवन किया जाए तो काफी लाभकारी होता है|

* काली मिर्च खांसी में राम बाण औषधि– आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काली मिर्च के अंदर अनेक लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं। सूखी और बलगम वाली दोनों प्रकार की खांसी हो जाने पर इसके आधा चम्मच चूर्ण को एक चम्मच शहद में मिलाकर रोजाना सेवन किया जाए तो काफी फायदा मिलता है| यह प्रयोग श्वास नली को साफ़ रखने के साथ-साथ गले की खराश को भी दूर करता है|

* शहद का उपयोग कारगर– सूखी खांसी से ग्रसित इंसान अगर सुबह और शाम एक चम्मच शहद को 1 गिलास देसी गाय के दूध के साथ सेवन करें तो इस समस्या को जल्दी दूर कर सकता है|

* अदरक करें खांसी को जड़ से खत्म– आपने बच्चपन से ही बड़ों से अदरक वाली चाय पीने की बातों को सुना होगा| इसका सेवन खांसी को बिल्कुल जड़ से खत्म कर देता है, यह शरीर में कफ दोष को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है| इसके प्रयोग के लिए आप अदरक के छोटे-छोटे 2 से 3 टुकड़े लेकर उसको एक गिलास पानी में उबाल लें और जब यह आधा रह जाए तो इसको पी लें|

* प्याज का प्रयोग उत्तम उपाय– खांसी को एक हफ्ते से ज्यादा हो जाने पर व्यक्ति को आधा चम्मच प्याज का रस निकालकर उसमें एक चम्मच शहद का मिश्रण करके सुबह और शाम सेवन करना चाहिये| यह प्रयोग सूखी खांसी में बहुत ही कारगर साबित हो सकता है|

* महत्वपूर्ण औषधि है मुलेठी– प्राकृतिक औषधि मुलेठी के अंदर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, यह बलगम को फेफड़ों से निकालने के अलावा खांसी से सीने में होने वाले दर्द को भी दूर करते हैं| इसके प्रयोग के लिए आप मुलेठी की जड़ के 4 से 5 टुकड़े लेकर उसको एक गिलास पानी में उबाल लें और जब वह आधा का आधा रह जाए तो उसको पी लें| इस प्रयोग का रोजाना सेवन पुरानी खांसी को भी जड़ से खत्म कर देता है|

* सेब का सिरका भी असरदार– अगर आपको पता हो सेब का सिरका पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखता है| परन्तु अगर आप सूखी खांसी से परेशान हैं तो 2 चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह और शाम सेवन कर सकते हैं|

* गिलोय का रस फायदेमंद– आयुर्वेद चिकित्सा में इस औषधि को राम बाण माना जाता है| सूखी खांसी की समस्या में सुबह खाली पेट एक चम्मच गिलोय का रस सेवन करना असरदार माना जाता है| इस प्रयोग का नियमित सेवन शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को भी बढ़ा देता है|

ध्यान देने योग्य बातें:

1. खुद को धूल-मिट्टी से दूर रखें|
2. ठंडे पदार्थों जैसे कोल्ड्रिंक, ठंडा पानी और आइसक्रीम के सेवन से बचें|
3. जंक फ़ूड और तले हुए आहार से दूरी बनाएं|
4. डेयरी उत्पाद और डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों का सेवन भी न करें|
5 खांसी से ग्रसित व्यक्ति को केला, स्ट्राबैरी और पपीता को भूलकर भी नही खाना चाहिये|
6. प्याज और लहसुन का सेवन ज्यादा करें|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat