More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

फ्रोजन शोल्डर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार!

आधुनिक चिकित्सा में फ्रोज़न शोल्डर कंधे में दर्द या अकड़न की स्थिति को कहा जाता है। इस समस्या से ग्रसित हो जाने पर व्यक्ति कंधों को हिलाने में असमर्थ हो जाता है| इस समस्या को अगर लक्षण देखकर समय रहते संभाल लिया जाए तो ठीक है, नहीं तो आगे चलकर फ्रोज़न शोल्डर काफी गंभीर पीड़ादायक बीमारी का रूप ले सकती है। मुख्य रूप से यह समस्या 40 से 60 की आयु में लोगों को ज्यादा प्रभावित करती है| आज इस आर्टिकल में हम आपको फ्रोजन शोल्डर के लक्षण, कारण और इस असहनीय समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपायों की जानकारी देने वाले हैं|

फ्रोज़न शोल्डर परिचय: Introduction of forzen shoulder in hindi

कंधे के दर्द से संबंधित यह समस्या वर्तमान समय में एक साधारण बीमारी का रूप लेती जा रही है। शुरुवात में इसका दर्द कम होता है जिसको इंसान नज़रंदाज़ कर देता है, परन्तु धीर-धीरे यह पीड़ादायक बीमारी के रूप में बदल जाती है। आज-कल लोग काफी समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते नज़र आते हैं, उनकी दिनचर्या ऐसी हो जाती हैं कि शारीरिक गतिविधि करने का भी समय नही होता| इसी वजह से वह फ्रोजन शोल्डर जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं|

फ्रोजन शोल्डर होने के मुख्य लक्षण: Symptoms of forzen shoulder in hindi

इस असहनीय समस्या के लक्षणों को अच्छे से जानकर आप को खुद को सुरक्षित रख सकते हैं|

1. शुरुआत के दिनों में कंधे में हल्का दर्द महसूस होना
2. दर्द बढ़ने से कंधे का बहुत ज्यादा अकड़ जाना
3. कंधे का कोई भी कार्य करने में असमर्थ हो जाना

फ्रोज़न शोल्डर के सामान्य कारण: Causes of forzen shoulder in hindi

निम्नलिखित कारणों को आप बिलकुल भी नज़रंदाज़ न करें|
* महिलाओं की अपेक्षा यह समस्या पुरुषों को ज्यादा होती है|
* उम्र 40 साल से ज्यादा हो जाने के बाद यह बीमारी परेशान करना शुरू कर देती है|
* थायराइड हो जाने पर भी व्यक्ति को फ्रोजन शोल्डर समस्या होने खतरा बना रहता है|
* टीबी के रोगी को यह समस्या होना आम बात है|
* मधुमेह की बीमारी से परेशान इंसान को भी फ्रोजन शोल्डर समस्या हो सकती है|
* हृदय रोगियों को शुरुआत में कंधे में दर्द होता है और धीरे-धीरे ये बीमारी का रूप ले लेता है|

फ्रोजन शोल्डर ग्रसित लोगों के लिए ध्यान देने योग्य बातें:

1. जिस कंधे में दर्द है उसको तकिए पर रखकर सोएं|
2. रात को सोते समय सॉफ्ट और मोटे तकिये का उपयोग करें ताकि कंधे को आराम मिल सके|
3. नियमित रूप से सुबह खाली पेट एक नींबू को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें|
4. धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन से खुद को दूर रखें|
5. गर्दन और कंधे से संबंधित व्यायाम को दिनचर्या में आवश्यक स्थान दें|
6. शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रखने की कोशिश करें|
7. तले हुए आहार और फ़ास्ट फ़ूड से दूरी बनाएं|
8. हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजा मौसमी फ्रूट का सेवन अवश्य करें|
9. पर्वतासन का रोजाना प्रयोग करें|
10. डेयरी उत्पाद और डिब्बाबंद खाने का सेवन भूलकर भी न करें|

फ्रोजन शोल्डर को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय: Home remedies for forzen shoulder

अगर आप कंधों से संबंधित इस समस्या को दूर करना चाहते हैं तो निम्नलिखित घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं|

* तिल का तेल लाभकारी:– फ्रोज़न शोल्डर समस्या से परेशान व्यक्ति अगर थोड़ी देर धूप में बैठकर तिल के तेल को हल्का गुनगुना करके मसाज करे तो काफी फायदा मिलता है| यह प्रयोग कंधे की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के अलावा शरीर के अंदर रक्त संचार को भी संतुलित बनाए रखता है| आयुर्वेदिक चिकित्सा के मुताबिक इस प्रयोग का रोजाना उपयोग गठिया जैसी असहनीय बीमारी को भी जड़ से खत्म कर देता है|

* सेब का सिरका काफी असरदार:– सेब के सिरके के अंदर अनेक सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो कंधे के दर्द और सूजन को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| इसके प्रयोग के लिए आप 2 कप सेब के सिरके को हल्के गर्म बाथ टब में डाल लें और 10 से 15 मिनट तक उस पानी को कंधे पर डालें| इसके अलावा आप एक चम्मच सिरके को एक चम्मच शहद में मिश्रण करके सेवन भी कर सकते हैं|

* अदरक का प्रयोग भी जबरदस्त:– रोजाना अदरक का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के अलावा फ्रोज़न शोल्डर जैसी गंभीर समस्याओं को भी खत्म कर सकता है| इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण कंधे के दर्द को दूर करने के साथ-साथ रक्त विकारों को भी खत्म कर देते हैं| इसके प्रयोग के लिए आप 2 से 3 टुकड़े अदरक के लेकर काढ़ा तैयार कर लें और उसे सुबह और शाम नियमित रूप से सेवन करें|

* हल्दी भी काफी उपयोगी:– इस बात का तो सभी को पता है कि हल्दी शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन हो उसको जड़ से खत्म कर देती है| इसके अंदर भी एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो दर्द और सूजन को दूर करने में असरदार माने जाते हैं| अगर सुबह और शाम देसी गाय के गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी का मिश्रण करके सेवन किया जाए तो फ्रोज़न शोल्डर की समस्या तो खत्म होती ही है, इसके साथ-साथ आपके शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति भी बढ़ जाती है|

* सेंधा नमक गुणकारी:– इसके अंदर पाया जाने वाला मैग्नीशियम सल्फेट कंधे के दर्द को दूर करने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है| एक कप सेंधा नमक गर्म बाथ टब में डाल कर उसको 10 से 15 मिनट कंधे पर डालें, इस प्रयोग को हफ्ते में आप तीन बार कर सकते हैं| आयुर्वेदिक चिकित्सा की मानें तो यह प्रयोग बहुत कम समय में फ्रोजन शोल्डर की समस्या को खत्म कर देता है|

* हॉट कंप्रेस भी उत्तम उपाय:– जब भी आपको कंधे में दर्द हो उसके पूरे 2 दिन बाद अगर गर्म बोतल को प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट तक रखा जाए तो काफी फायदा मिलता है| इस प्रयोग का रोजाना उपयोग शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है जिससे फ्रोजन शोल्डर की समस्या जल्दी दूर हो जाती है|

* व्यायाम है बहुत जरूरी:– आयुर्वेदिक चिकित्सा फ्रोजन शोल्डर के उपचार में व्यायाम की भूमिका सबसे अहम मानती है। अगर इसका रोगी रोजाना सुबह सूर्योदय से पहले उठकर व्यायाम करे तो बहुत जल्दी अपने आप को ठीक कर सकता है|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
 
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More articles to Read:

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat