More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज (White Discharge) यानी ल्यूकोरिया के मुख्य कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार!

वाइट डिस्चार्ज को आधुनिक चिकित्सा में ल्यूकोरिया के नाम से जाना जाता है, वर्तमान समय में महिलाओं में पाई जाने वाली यह एक सामान्य समस्या है| इस स्थिति में उनकी वेजाइना के अंदर से सफेद रंग का बदबूदार पानी निकलता है,

अगर इसका समय पर उपचार न किया जाए तो आगे चलकर इसका रंग पीला या फिर नीला हो जाता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है| विशेषज्ञों की मानें तो यह गर्भाशय की बीमारियों का अहम कारण बन सकता है|

ल्यूकोरिया या वाइट डिस्चार्ज परिचय: Introduction of white discharge in Hindi

वाइट डिस्चार्ज (ल्यूकोरिया) की समस्या होने पर महिलाओं की योनी से सफेद चिपचिपा बदबूदार पानी निकलता है| जिसको आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में श्वेत प्रदर कहा गया है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुचित आहार जैसे ज्यादा नमकीन आहार का सेवन, अत्यधित चिकने खाद्य पदार्थ, खट्टे और फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करने से इस समस्या के होने का डर बना रहता है|

गर्भधारण करने के लिए हर महिला के मासिक चक्र का नियंत्रित होना बहुत जरूरी है, उसी प्रकार वाइट डिस्चार्ज का भी शरीर से निकलना आयुर्वेद में आवश्यक माना जाता है, परन्तु जब यह बहुत ज्यादा होने लगे तो इसके लक्षण और कारणों को जानकार आयुर्वेदिक उपचार लेना सही रहता है|

वाइट डिस्चार्ज कितने प्रकार का होता है? Types of white discharge in hindi


 आयुर्वेद में इसके मुख्य रूप से दो प्रकार माने गए हैं|

1. सामान्य वाइट डिस्चार्ज– बता दें कि जब महिलाओं का मासिक चक्र शुरू होता है, उस समय के दौरान वेजाइना से बहने वाला पतला पानी सामान्य होता है। जब महिलाओं की बच्चेदानी में अंडा बनना शुरू होता है तो यह थोड़ा सा बढ़ सकता है जिसको उचित आहार और दिनचर्या परिवर्तन के द्वारा दूर किया जा सकता है|

2. असामान्य वाइट डिस्चार्ज– जब शरीर के अंदर हानिकारक बैक्टीरिया चला जाता है तो योनी से नीलने वाले पानी का रंग पीला या नीला और वह ज्यादा गाढ़ा, चिपचिपा होने लगता है|

वाइट डिस्चार्ज (ल्यूकोरिया) के सामान्य लक्षण: Symptoms of White discharge in hindi

  • आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस समस्या के कई लक्षण माने जाते हैं, निम्नलिखित लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए तो आयुर्वेदिक उपचार इस बीमारी को काफी जल्दी दूर कर सकता है|
  • कभी-कभी पेट में बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है|
  • कई महिलाओं को योनि में काफी खुजली होनी शुरू हो जाती है|
  • कम शारीरिक परिश्रम होने पर भी थका-थका महसूस करना|
  • हमेशा कमर में हल्का-हल्का दर्द होता रहता है|
  • पानी का सेवन कम करने पर भी पेशाब ज्यादा निकलना और ब्लैडर का भारीपन|
  • एकदम से शरीर का वजन बढ़ना या कम होना|
  • बार-बार भोजन करने पर भी भूख ज्यादा लगना|
  • योनी का हमेशा गीला रहना एक अहम लक्षण|
  • ज्यादा पानी निकलने से आँखों के नीचे काले निशान हो जाना|
  • इसके अलावा शरीर के जोड़ों का अकड़ना, चिडचिडापन और योनी से हमेशा बदबू आना भी इसके सामान्य लक्षणों में से एक हैं|

वाइट डिस्चार्ज (ल्यूकोरिया) के मुख्य कारण: Causes of White discharge in hindi

पीरियड्स के बाद ज्यादा मात्रा में पीला और गाढ़ा पानी निकलना इसका मुख्य कारण है, निम्नलिखित कारणों को जानकर आप इस गंभीर समस्या से बच सकते हैं|

  • योनि की अच्छे से सफाई ने करने के कारण हानिकारक बैक्टीरिया से यह बीमारी हो सकती है|
  • ट्रिकोमोन्‍स वेगिनेल्‍स’ बैक्टीरिया इसके होने का मुख्य कारण हो सकता है|
  • गर्भ के बार-बार गिर जाने से भी यह समस्या हो सकती है।
  • दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण भी ल्यूकोरिया रोग हो सकता है|  
  • शोध से पता चला है कि जो महिलाएं मधुमेह से ग्रसित होती हैं, वह इसका आसान शिकार बन जाती हैं|
  • शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाने के कारण भी यह बीमारी हो सकती है|
  • अधिक संभोग करने से या फिर काफी समय तक संभोग न करने से भी ल्यूकोरिया हो सकता है|
  • महिलाएं मसालेदार आहार का सेवन करना पसंद करती है जो इस बीमारी का अहम कारण माना गया है|

कुछ महत्वपूर्ण घरेलू उपाय: Home Remedies for white discharge in hindi

1. पका हुआ केला अगर नियमित रूप से चीनी के साथ सेवन किया जाए तो बहुत लाभ मिलता है|
2. आयुर्वेद के मुताबिक एक चम्मच आंवला चूर्ण एक गिलास गुनगुने पानी के साथ रात को सोने से पहले लेने से ल्यूकोरिया बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है|
3. जामुन के बीज का चूर्ण सुबह और शाम गुनगुने पानी के साथ सेवन करना लाभकारी रहता है|
4. अगर 4 से 5 अमरूद के पत्तों को पानी में उबाल लिया जाए और उसे ठंडा होने के बाद उसके साथ योनि को दिन में दो बार धोया जाए तो काफी फायदा मिलता है|
5. रोजाना दही के सेवन से भी वाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है|

वाइट डिस्चार्ज (ल्यूकोरिया)  का आयुर्वेदिक उपचार: प्रीमियम इंटीमेट

यहाँ हम आपको लाइफ अवेदा की 100% प्राकृतिक औषधि प्रीमियम इंटीमेट हेल्थ के बारे में बताने जा रहे हैं| इसमें अशोक छाल, बबूल, लोधरा आदि जड़ी-बूटियों का मिश्रण किया गया है, जो मासिक धर्म चक्र, ऐंठन, श्वेत प्रदर और सामान्य कमजोरी में उपयोगी मानी गई है।

अशोक के पेड़ की छाल का चूर्ण महिलाओं के हार्मोन के स्तर में असंतुलन से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार साबित होता है, यह गर्भाशय के स्वस्थ कार्य को बढ़ावा देता है।

दूसरी ओर लोधरा जड़ी-बूटी प्रदर और पेट में ऐंठन को ठीक करने में मदद करने में सहायता प्रदान करती है। इस मिश्रण में मौजूद जड़ी-बूटियां सामूहिक रूप से महिलाओं के हार्मोन के स्तर को संतुलित करने और एक स्वस्थ गर्भाशय को बढ़ावा देने में मदद करती हैं।

लाजवंती में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काफी ज्यादा पाए जाते हैं जो रैशेज और अन्य त्वचा विकारों को दूर रखने में मदद करती है। प्रीमियम इंटिमेट हेल्थ एकमात्र आयुर्वेदिक औषधि है जो न केवल स्त्री रोग संबंधी कई समस्याओं से राहत देती है बल्कि आपका संपूर्ण जीवन खुशहाल बना देती है।

स्वास्थ्य के प्रति इसके लाभ:

1. ऐंठन, श्वेत प्रदर और सामान्य कमजोरी को ठीक करने में मदद करती है|

2. स्वस्थ गर्भाशय कार्यों को बढ़ावा देने में सहायक है।

3. मासिक धर्म चक्र को संतुलित करने में मदद करती है।

4. इसके अलावा मासिक धर्म संबंधी विकार, एमेनोरिया, ल्यूकोरिया, बैक्टीरिया संक्रमण जैसी कई स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का उपचार करती है।

इसके अंदर मौजूद जड़ी-बूटियों की सूची:

अशोक चाल-100 मिलीग्राम
लोधरा-100 मिलीग्राम
बबूल -100 मिलीग्राम
अंबा हल्दी-60 मिलीग्राम
लाजवंती-40 मिलीग्राम
रसौंट -20 मिलीग्राम
तरवार-60 मिलीग्राम
कुमारी -20 मिलीग्राम

उपयोग करने की विधि:
1 से 2 कैप्सूल दिन में दो बार भोजन के बाद सामान्य पानी के साथ या वैद्य की सलाह के अनुसार लें।

दवाई का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर ले। इस दवाई का उपभोग एक रोगी से दूसरे रोगी में उनके चिकित्सा मानकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to read:

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat