More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

महिलाओं में गंजापन (फीमेल पैटर्न बाल्डनेस) आने के मुख्य कारण, लक्षण और घरेलू उपचार!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले गंजापन सिर्फ पुरुषों को ही परेशान करता था, परन्तु वर्तमान समय में महिलाओं में गंजेपन कि यह समस्या आम हो गई है| इसे आधुनिक चिकित्सा में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया यानी फीमेल पैटर्न बाल्डनेस के नाम से जाना जाता है। बता दें कि दिखने में यह गंजापन पुरुषों की तरह ही होता है, परन्तु इसके लक्षण और कारण अलग-अलग हो सकते हैं| पहले यह परेशानी महिलाओं को रजोनिवृति होने के बाद ही दिक्कत देती थी, परन्तु आज-कल के खान-पान, खराब दिनचर्या और हार्मोन की अनियमितता की वजह से बहुत जल्दी यह अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको फीमेल पैटर्न बाल्डनेस के मुख्य कारण, लक्षण और घरेलू उपचार की जानकारी देने वाले हैं|

फिमेल पैटर्न बॉल्डनेस (महिलाओं में गंजापन ) की समस्या क्या है: Female baldness in hindi

अक्सर देखा गया है कि अगर महिलाओं के बाल अधिक झड़ रहे हैं तो उसका एक कारण अनुवांशिकता भी हो सकता है| अगर आपके परिवार में पहले यह समस्या किसी को थी तो आगे चलकर भी इसके होने का डर बना रहता है| जब महिलाओं की उम्र 40 साल से ज्यादा हो जाती है तो उनके बाल काफी मात्रा में टूटने शुरू हो जाते हैं| अगर किसी महिला के बाल पतले हो कर जड़ से टूट रहे हैं और दोबारा नही उग रहे हैं तो वह फीमेल पैटर्न बाल्डनेस से ग्रसित हो सकती है|

महिलाओं में गंजापन के सामान्य लक्षण: Common symptoms of female baldness in hindi

अगर समय रहते फीमेल पैटर्न बाल्डनेस के लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इसका उचित उपचार किया जा सकता है|

* दिन में 50 -100 बालों का टूटना आम बात है पर अगर कंघी करते या बालों को धोते समय सामान्य से अधिक बाल टूटने लगे या हाथ में आने लगे तो यह एक लक्षण हो सकता है
* मासिक धर्म के असंतुलित हो जाने पर भी यह समस्या हो सकती है।
* कई बार देखा गया है कि लड़कियों के चेहरे पर काफी मात्रा में बाल आने शुरू हो जाते हैं तो गंजेपन का एक लक्षण हो सकता है|

फीमेल पैटर्न बाल्डनेस के मुख्य कारण: Causes of female baldness in hindi

महिलाओं की यह समस्या आज के समय में हार्मोन की अनियमितता के कारण होती है| यहाँ हम आपको इसके मुख्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, इनको ध्यान में रखकर आप गंजेपन से सुरक्षित रह सकते हैं|

1. ज्यादातर यह समस्या महिलाओं में बढ़ती उम्र के कारण होती है|
2. आज के समय में अनेक महिलाएं हार्मोन अनियमितता का शिकार है जो उनके गंजेपन का सबसे अहम कारण माना जाता है|
3. अधिक दवाइयों के उपयोग से बाल अधिक टूटना शुरू हो जाते हैं, आगे चलकर यह समस्या फीमेल पैटर्न बाल्डनेस का रूप ले सकती है|
4. आधुनिक चिकित्सा रोग प्रतिरोधक शक्ति के कम होने को भी इस समस्या का कारण मानती है| शोध से पता चला है कि जिन महिलाओं की इम्यून शक्ति कमजोर होती है वह जल्दी गंजेपन का शिकार हो जाती हैं|
5. जब अंडाशय में ट्यूमर की वजह से एंड्रोजन बहने लगता है तो वह महिला हेयर पैटर्न बाल्डनेस से ग्रसित हो सकती है|
6. अधिक समय तक बुखार आने से शरीर कमजोर हो जाता है और बाल अधिक टूटने लगते हैं, यह भी इस समस्या का एक कारण माना गया है।
7. यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों जैसे विटामिन, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और पोटेशियम की कमी हो गई है तो फीमेल पैटर्न बाल्डनेस की समस्या जल्दी आपको अपना शिकार बना सकती है|
8. बालों की अच्छे से देखभाल न करने के कारण भी यह समस्या हो सकती है|

गंजापन को दूर करने के कुछ लाभकारी घरेलू उपाय: Home Remedies for baldness

फीमेल पैटर्न बाल्डनेस ( महिलाओं में गंजेपन ) से ग्रसित महिला निम्नलिखित उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पा सकती है|

*लौकी के बीज का तेल लाभदायक– आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार इसके बीज में कैरोटीन और टोकोफेरॉल काफी होता है जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं| इसके प्रयोग के लिए एक चम्मच तेल में एक चम्मच ऑलिव ऑयल का मिश्रण करके सिर पर रात को लगा कर सुबह साफ़ पानी से धो लेना चाहिए, इस प्रयोग को हफ्ते में दो बार करना फायदेमंद रहता है|

*अदरक के कई फायदे- अदरक में पाया जाने वाला बायोएक्टिव गुण बालों को मजबूती देने का काम करता है| इसके इस्तेमाल के लिए आप अदरक का एक चम्मच रस जैतून के तेल में मिश्रण करने के बाद इसको बालों पर हल्के हाथों से मालिश करें और सुबह शैम्पू या साबुन के साथ सिर को अच्छे से धो लें| इस प्रयोग को आप हफ्ते में 2 से 3 बार उपयोग कर सकते हैं, इसका उपयोग बालों को झड़ने से रोकने के साथ-साथ उन्हें मजबूत बनाता है|

*बहुत उपयोगी प्याज का रस- अगर आपको पता हो प्याज के रस में एंटीफंगल गुण काफी मात्रा में पाए जाते हैं| अगर इसका शहद के साथ मिश्रण करके सिर की त्वचा पर अच्छे से मालिश की जाए तो काफी फायदा मिलता है| इस प्रयोग का उचित उपयोग बालों को मजबूत बनाने के अलावा उनका घना करने में मददगार साबित होता है|

*लिकोरिस जड़ गंजेपन को रोकने में कारगर- आयुर्वेदिक चिकित्सा कहती है कि लिकोरिस की जड़ में फीमेल पैटर्न बाल्डनेस को दूर करने वाले काफी गुण पाए जाते हैं। यह महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स को संतुलित रखने के अलावा उन्हें ज्यादा स्रावित होने से बचाता है| इसके प्रयोग के लिए एक चम्मच लिकोरिस जड़ के चूर्ण को आधा गिलास देसी गाय के दूध में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर अच्छे से लगा लें और सुबह शैम्पू के साथ बालों को धो दें| इस प्रयोग को आप हफ्ते में 2 से 3 बार या वैद्य की सलाह के अनुसार उपयोग कर सकते हैं|

*मेथी का चूर्ण उपयोगी दवा- अगर इसका प्रयोग अच्छे से किया जाए तो बालों को टूटने से बचाने के अलावा उन्हें घना करने में भी मदद मिलती है| इसका प्रयोग करने के लिए आप 2 चम्मच मेथी चूर्ण में खट्टी लस्सी मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इसको बालों पर अच्छे से लगा लें और एक घंटे के बाद सिर को धो लें| एक बात का हमेशा ध्यान रखें इस प्रयोग का इस्तेमाल किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद ही करें|

दवाई का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर ले। इस दवाई का उपभोग एक रोगी से दूसरे रोगी में उनके चिकित्सा मानकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Article to Read:

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat