More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

शिलाजीत के महत्वपूर्ण लाभ, उपयोग करने की विधि, नुकसान और सावधानियां!

हिमालय के आस-पास की पर्वतमालाओं से उत्पन्न हुए प्राकृतिक तरल पदार्थ को शिलाजीत कहा जाता है| इस खनिज पदार्थ को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में एक शक्तिवर्धक टॉनिक के नाम से जाना जाता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ यह उनके पूरे शरीर शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने में अहम भूमिका निभाता है| आज इस लेख में हम शिलाजीत के 10  चमत्कारी स्वास्थ्य वर्धक फायदों के बारे में आवश्यक जानकारी साझा करने वाले हैं|

शिलाजीत औषधि परिचय : Introduction Shilajit in Hindi

भारत की प्राचीनतम शिक्षा पद्धति आयुर्वेद में शिलाजीत को एक महत्वपूर्ण दवा माना जाता है, इसका उपयोग हजारों साल पहले से उम्र बढ़ाने और अनेक गम्भीर रोगों को दूर करने के लिए होता आ रहा है| यह प्राकृतिक औषधि काले-भूरे रंग की होती है, बता दें कि शिलाजीत का निर्माण पर्वतों के आस-पास होने वाली दरार में तापमान के बढ़ने से उनके अंदर से होता है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों के साथ-साथ, विटामिन और अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को निरोगी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| यह प्राकृतिक औषधि भारत में हिमालय, कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पर्वतमालाओं के अंदर से निकलता है| आयुर्वेद के प्राचीन ग्रन्थों जैसे सुश्रुत संहिता और चरक सहिंता में इस औषधि का विस्तारपूर्वक वर्ण किया गया है|

शिलाजीत स्वाद में कड़वा, रंग में चमकीला काला और तासीर में गर्म होता है| इसको पचाने के लिए शारीरिक कसरत, व्यायाम और योग की जरूरत होती है, आयुर्वेद विशेषज्ञों ने इसको अलग-अलग गुणों के आधार पर स्वर्ण, लौह, रजत, ताम्र शिलाजीत के रूप में चार प्रकार का बताया है| इन सभी में स्वर्ण युक्त शिलाजीत को उच्च कोटि का और सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है|

शिलाजीत में पोषक तत्व: Active Mineral in Shilajit In Hindi

इस रामबाण औषधि के अंदर विटामिन बी, सी, इ, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और इन सभी के साथ-साथ फोलिक एसिड की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है|

शिलाजीत के 10 महत्वपूर्ण फायदे: 10 Benefits of Shilajit in Hindi / Shilajit key Fayde in hindi

अपने लाभकारी पोषक तत्वों के कारण ही शिलाजीत निम्नलिखित 10 गम्भीर बीमारियों में मददगार साबित होता है.

1. कैंसर रोकने में सहायक– वर्तमान रिपोर्ट के मुताबिक इस औषधि के अंदर शरीर में बनने वाले कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं। अगर शिलाजीत का सेवन वैद्य की सलाह लेकर किया जाए तो कैंसर के मुख्य कारणों को खत्म किया जा सकता है| अगर किसी रोगी को कीमोथेरेपी कराने की नौबत आ गई है तो यह उसके दुष्परिणामों को भी दूर करने का काम करता है|

2. यौन रोग– अगर कोई भी महिला और पुरुष यौन सम्बन्धी किसी भी समस्या का शिकार है इसके लिए शिलाजीत एक रामबाण दवा मानी गई है| आयुर्वेद चिकित्सा में हजारों सालों से इस औषधि का उपयोग पुरुष और महिला की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए होता आ रहा है| शिलाजीत पुरुषों के अंदर शुक्राणुओं की कमी को पूरा करके उनके स्पर्म काउंट में बढ़ोतरी करने में सहायता करता है। यौन विकारों को दूर करने के लिए इस औषधि के कैप्सूल काफी ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं| इसका नियमित सेवन यौन कमजोरियों को दूर करने के साथ-साथ शीघ्रपतन और वीर्य की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होता है|

3. हृदय रोग– वर्तमान समय की खराब दिनचर्या और अनुचित आहार के सेवन से लोग कम उम्र में ही हृदय से सम्बन्धित बिमारियों का शिकार हो रहे हैं| शिलाजीत का उचित मात्रा में उपयोग करने से व्यक्ति अपनी लिपिड प्रोफाइल को संतुलित रख सकता है| शिलाजीत का नियमित सेवन आपके शरीर में नई लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है जिससे आप हृदय की अनेक बीमारियों से सुरक्षित बने रहते हैं|

4. मांसपेशियों को बनाए मजबूत– इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं| अगर सुबह या शाम शिलाजीत को शारीरिक कसरत के बाद रोजाना सेवन किया जाए तो यह शरीर में नई मांसपेशियों को बनाने में सहायता करता नज़र आता है|

5. हड्डियों दे मजबूती– आज के समय का खान-पान ऐसा हो गया है कि समय से पहले ही लोगों की हड्डियाँ कमजोर होने लग जाती हैं| शिलाजीत का उपयोग हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करने का काम करता है| जिनको अर्थराइटिस की वजह से पुरे शरीर के जोड़ों में असहनीय दर्द रहता है उनको शिलाजीत का सेवन अश्वगंधा के साथ लेना फायदेमंद रहता है| इसमें पाए जाने वाले ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लामेन्ट्री गुण जोड़ों के दर्द और सुजन में लाभकारी साबित होते हैं|

6. रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाए– अगर मनुष्य के शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति मजबूत बनी रहे तो वह बिमारियों से सुरक्षित बना रहता है| शिलाजीत का उचित मात्र में सेवन आपके स्टैमिना को बूस्ट करने में मदद करता है| जो लोग मानसिक और शारीरिक काम ज्यादा करते हैं उनका इस औषधि का उपयोग अवश्य करना चाहिए| यह आपकी उम्र को बढ़ाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुरुस्त बनाए रखता है|

7. मस्तिष्क की उत्तम औषधि– शिलाजीत के अंदर भरपूर मात्रा में फुलविक एसिड पाया जाता है जो आपके दिमाग को और एकाग्र बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है| अगर इस औषधि का सेवन सही मात्रा में किया जाए तो व्यक्ति अपनी स्मरण शक्ति को काफी मजबूत बना सकता है| आयुर्वेदिक चिकित्सकों की मानें तो यह आपके मस्तिष्क से हानिकारक बैक्टीरिया को निकालकर डिम्नेशिया जैसी बीमारी को दूर करने में भी मदद करता नज़र आता है|

8. मूत्र सम्बन्धी रोग– एक शोध यह भी कहती है कि अगर कोई व्यक्ति गुर्दे की किसी भी समस्या से परेशान है तो एक बार उसे वैद्य की सलाह लेकर शिलाजीत का उपयोग करना फायदेमंद साबित हो सकता है| आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में सभी मूत्र विकारों को दूर करने के लिए इस औषधि का सेवन करने की सलाह दी जाती है| इसका उपयोग गुर्दे की पथरी को निकालने के अलावा मूत्राशय की जलन में भी लाभकारी माना गया है|

9. शुगर में फायदेमंद– आयुर्वेद चिकित्सा में इस औषधि को मधुमेह नाशक के नाम से जाना जाता है| इसके अंदर पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण व्यक्ति के शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित बनाए रखने का काम करता है|  इसका सेवन इन्सुलिन को बढ़ने से रोक देता है जिससे शुगर होने का डर दूर हो जाता है। मधुमेह ग्रसित व्यक्ति को त्रिफला चूर्ण और शहद के साथ शिलाजीत का सेवन वैद्य के परामर्श से करना उचित रहता है|

10. एनीमिया की समस्या– आधुनिक चिकित्सा की परिभाषा में अगर किसी व्यक्ति के शरीर के अंदर खून की मात्रा कम हो जाए तो उस स्थिति को एनीमिया रोग कहा जाता है| शरीर में आयरन कम हो जाने के कारण ज्यादातर यह समस्या महिलाओं में पाई जाती है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिलाजीत का उपयोग शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है जिससे आप एनीमिया जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं|

क्यों है शिलाजीत बेहतर: Why Shilajit is Beneficial in hindi?

इस औषधि का बेहतर परिणाम तभी मिल सकता है जब इसको उचित मात्रा में सेवन किया जाए तो इसलिए इसका प्रयोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें| यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक और शुद्ध औषधि है, ध्यान रहे इसका प्रयोग तभी करें जब आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त हो| अगर आप इसका उपयोग लंबे समय तक करना चाहते हैं तो इसको किसी ठंडी जगह पर ही रखें, नही तो इसके पोषक तत्वों की गुणवत्ता कम हो सकती है|

उपयोग करने की विधि: Shilajit Dosage to take in Hindi

वैसे तो एक स्वस्थ व्यक्ति  200 से 450 मिलीग्राम शिलाजीत का सेवन रोजाना कर सकता है, परन्तु आयुर्वेदिक सलाहकार उम्र और शारीरिक क्षमता के आधार पर इसका सेवन करने को कहते नज़र आते हैं|

शिलाजीत का सेवन कब और करना चाहिए : Right Time to Consume Shilajit (in Hindi)

आयुर्वेदिक चिकित्सक रात को सोने से पहले शिलाजीत सेवन करने की सलाह देते हैं, परन्तु अगर सुबह शारीरिक व्यायाम से पहले या बाद में इसका उपयोग कर लिया जाए तो भी फायदेमंद साबित हो सकता है| वर्तमान समय में आप इसका उपयोग तरल पदार्थ या टेबलेट को देसी गाय के दूध के साथ कर सकते हैं|

शिलाजीत टेबलेट का निर्माण पंजाब के मोहाली जिले में स्थित चिकित्सालय में आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की देखरेख में किया गया है| आप इसको घर पर वेबसाइट – www.avedaayur.com से ऑर्डर कर सकते हैं या फिर +91 7743002520 पर कॉल या व्हाट्सएप के द्वारा संपर्क करके मंगवा सकते हैं|

शिलाजीत के दुष्प्रभाव: Side effects of Shilajit

* अधिक उपयोग से ,घबराहट, उल्टी, दस्त और सिरदर्द हो सकता है|
* शुद्ध शिलाजीत का ही उपयोग सही रहता है|
* महिलाएं गर्भावस्था में वैद्य से सलाह लेकर इसका सेवन करें|  
* इसका सेवन करते समय जंक फ़ूड, तला हुआ आहार, मांस और नशीले पदार्थों का उपयोग न करें|
* ब्लड प्रेशर ग्रसित व्यक्ति डॉक्टर से सलाह लेकर इसका उपयोग करें|

क्या देखकर शिलाजीत खरीदें: Tips to Buy the Right Shilajit

* आपको इसके असली और नकली की पहचान होनी जरूरी है|
* अगर ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो किसी विश्वसनीय कंपनी का ही उपयोग करें|
* असली शिलाजीत जलाने पर पिघलने की बजाए फुल जाता है और उससे धुंआ कभी नही उठता|
* शुद्ध शिलाजीत घुलनशील होता है

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com
Click to Chat