More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

मोटापा बढ़ने के मुख्य कारण, लक्ष्ण और वजन कम करने के घरेलू उपाय!

वर्तमान समय में लोगों का आहार और दिनचर्या ऐसी हो गई है कि मोटापा बढ़ने के अलावा वह अनेक बिमारियों से भी ग्रसित हो जाते हैं। आज पूरी दुनिया मोटापे की समस्या से परेशान है, भारत में रहने वाले लोग भी इसको कम करने के नए-नए उपाय खोजते रहते हैं, ऑफिस में बैठ कर काम करने वाले लोगों के लिए यह समस्या आम हो गई है। आधुनिक शोध से पता चला है कि लोग अक्सर गलत जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और उनको वजन कम करने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है| आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा वजन बढ़ने के सामान्य लक्ष्ण क्या हैं, इसके मुख्य कारण और घरेलू उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं|

अचानक मोटापा बढ़ने के कारण:

खराब दिनचर्या और तला हुआ जंक फ़ूड आहार खाने की वजह से लोगों का पाचन तन्त्र असंतुलित हो जाता है| जिसके कारण भोजन पच नही पाता और शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है| निम्नलिखित कारणों से व्यक्ति का वजन बढ़ना शुरू हो जाता है-

* अत्यधिक उर्जा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन मोटापा बढ़ने का मुख्य कारण|
* शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण चर्बी जमा होनी शुरू हो जाती है|
* व्यक्ति की उम्र बढ़ने पर मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, ये भी वजन बढ़ने का एक कारण है|
* बहुत ज्यादा चर्बी वाले पदार्थों का सेवन|
* नींद पूरी न होने के कारण भूख लगने लगती है, जिससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है|
* महिलाओं का गर्भावस्था के समय काफी वजन बढ़ जाता है जिसको बाद में कम करना बहुत परेशानी भरा होता है|
* जब इंसान मानसिक तनाव में ज्यादा रहने लगता है तो उसका वजन बढ़ने लग जाता है।
* रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से भी मोटापा बढ़ता है|
* अत्यधिक दवाइयों का सेवन भी मोटापे का एक कारण हो सकता है|
* ज्यादा मात्रा में मीठे पदार्थों का सेवन भी शरीर में अतिरिक्त चर्बी को बढ़ा सकता है|

मोटापा बढ़ने के मुख्य लक्ष्ण:

जब भी इंसान के शरीर का वजन अचानक से बढ़ता है तो उसको कुछ लक्ष्ण महसूस होते हैं| परन्तु वह उनको नज़रंदाज़ कर देता हैं और आगे चलकर मोटापा उसको शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से मुसीबतों में डाल देता है| यहाँ हम वजन बढ़ने के कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं इनको ध्यान में रखकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकता हैं|

* जब भी व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है तो वह खुद को दूसरों से अलग कर लेता है और हमेशा अकेला महसूस करता है|
* साँस फूलना तो मोटापा बढ़ने का मुख्य लक्ष्ण है अगर समय रहते इस परेशानी को दूर न किया जाए तो आगे चलकर यह गम्भीर बीमारी का रूप ले सकती है|
* कई बार यौन सकती के कमजोर होने पर व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आ जाती है, ये भी मोटापे का एक अहम लक्ष्ण है|
* अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आ रहा है तो इसका मतलब आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगी है|
* मोटापे से परेशान लोगों के जोड़ और घुटने दर्द करने लगते हैं|
* मोटापे से ग्रसित व्यक्ति हमेशा थका-थका रहने लगता है|
* अगर आपके शरीर का कोई भी भाग अचानक से सूजने लगे तो इसका मतलब आप मोटापे के शिकार हो गए हैं|
* जब मोटापा बढ़ने लगता है तो इंसान को बहुत ज्यादा खर्राटे आना शुरू हो जाते हैं|

मोटापा बढ़ने से होने वाली बीमारियाँ:

अगर शरीर का वजन कद के मुताबिक ज्यादा हो जाए तो आप निम्नलिखित बिमारियों से ग्रसित हो सकते हैं|

1. डायबिटीज यानी मधुमेह होने का डर
2. उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप
3 हृदय संबंधित रोग
4. फेफड़ों से जुड़ी बीमारियाँ
5. जोड़ों की समस्या यानि आर्थराइटिस
6. साँस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्थमा होने का खतरा

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय

* गर्म पानी का सेवन लाभकारी– आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार हर इन्सान को दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर गुनगुना पानी पीना चाहिये| यह शरीर के अंदर जाते ही मेटाबॉलिज्म की शक्ति को बढ़ाने का काम करता है जिससे आपका भोजन अच्छे से पच जाता है| खाना खाने से 1 घंटा पहले या बाद में ही पानी का सेवन करना उचित रहता है|

* घर का खाना हेल्दी फ़ूड– अगर आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो बाहर का खाना तो बिल्कुल बंद कर दें| नियमित रूप से घर का बना हुआ पोष्टिक खाना ही खाएं , इस प्रयोग के द्वारा आप कुछ समय में ही वजन कम कर सकते हैं|

* आंवला के अनेक फायदे– आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फल के अंदर विटामीन-सी के अलावा एंटी-ओक्सिडेंट गुण भी पाया जाता है। यह शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को मूत्राशय के रास्ते बाहर निकाल देता है और पाचन तन्त्र को दुरुस्त बनाए रखता है। इसका उचित मात्रा में सेवन वजन कम करने के साथ-साथ शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने का भी काम करता है|

* तनाव से हो रहे मोटापा को कम करे अश्वगन्धा– अक्सर देखा जाता है कि अत्यधिक तनाव भरी जिंदगी होने के कारण भी मोटापा बढ़ता है| इस स्थिति में अगर अश्वगन्धा की पत्तियों का काढ़ा वैद्य की सलाह लेकर सुबह खली पेट रोजाना सेवन किया जाए तो काफी फायदेमंद होता है|

* भरपूर मात्रा में करें दोपहर को भोजन– वर्तमान समय में लोग रात को ही पेट भर के खाना पसंद करते हैं परन्तु आयुर्वेद के मुताबिक ये आदत गलत है| जब आप रात को भोजन करते हैं तो उसके बाद इतना घूम-फिर नही पाते और खाना हजम नहीं होता, जिसके कारण आपको कब्ज, गैस और पेट से संबंधित बीमारियां होने का डर रहता है| इसलिए हमेशा दोपहर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा से युक्त भोजन का सेवन करना चाहिये|

* सेब का सिरका भी उत्तम उपाय– आयुर्वेद कहता है कि अगर वजन बढ़ने से परेशान व्यक्ति रोजाना 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और एक नींबू का रस मिलाकर सेवन करता है तो उसको बहुत ज्यादा लाभ मिलता है| क्योंकि इस सिरका में पाया जाने वाला पेपटिन फाइबर शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने का काम करता है|

* दालचीनी भी है कारगर औषधि– आधा चम्मच दालचीनी के चूर्ण को एक गिलास पानी में उबाल लें और जब वह आधा रह जाए तो उसे ठंडा करके पी लें| इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण हानिकारक बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकाल देते हैं और आपका वजन संतुलित बना रहता है|

मोटापे से पेरशान लोग अक़्सर वजन कम करने की जल्दी में गलत आयुर्वेदिक दवाईंओं का सेवन करना शरू कर देते है जिसकी वजह से इसके और भी बुरे परिमाण देखने को मिलते है । किसी की तरह की दवाई का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
 
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat