More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नही?

आयुर्वेद कहता है कि व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स का संतुलित रहना बहुत जरूरी है| अगर आपको पता हो प्लेटलेट्स कुछ ऐसे ब्लड सेल्स को कहा जाता है जो शरीर में रक्त क्लाट सही रखने में सहायता करते नज़र आते हैं| अगर किसी भी व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होने लग जाए तो उस समस्या को आधुनिक भाषा में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया के नाम से जाना जाता है। इस समस्या का पता चलते ही विशेषज्ञ से सलाह ले लेनी उचित रहती है| आज इस लेख में हम आपको प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं|

इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन लाभकारी: Foods to Eat to increase Platelets Count in hindi

* आंवला– इस फल में पाया जाने वाला भरपूर विटामिन-सी शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है| अगर रोजाना इसका उपयोग वैद्य की सलाह सुबह और शाम खाली पेट किया जाए तो काफी फायदा मिलता है। इसका सेवन दो चम्मच आंवला रस में शहद का मिश्रण करके भी किया जा सकता है|

* अनार– दोपहर के भोजन के बाद अगर रोजाना अनार के जूस का सेवन किया जाए तो काफी तेजी से प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाया जा सकता है| जिन लोगों में खून की कमी है और जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उनके लिए यह उपयोग रामबाण साबित हो सकता है|

* बकरी का दूध– जैसे देसी गाय का दूध कई बीमारियों की रामबाण दवा माना जाता है वैसे ही बकरी का दूध अनेक रोगों में लाभकारी माना गया है| जो लोग डेंगू से ग्रसित हैं उनके लिए यह दूध फायदेमंद रहता है क्योंकि इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लग जाती हैं और यह दूध उनको जल्दी बढ़ाने में मदद करता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दूध में सेलेनियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो प्लेटलेट्स के साथ-साथ शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को भी बढ़ा देती है|

* चुकंदर– वर्तमान समय में चुकंदर को लोग सलाद, जूस और भी अन्य तरीके से सेवन करना पसंद करते हैं| इसके अंदर एंटीऑक्सीट्डेंट गुण काफी ज्यादा पाया जाता है जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार माना जाता है| अगर गाजर के जूस में 3 से 4 चम्मच रस चुकंदर का मिश्रण करके रोजाना सेवन किया जाए तो रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी मजबूत किया जा सकता है|

* गिलोय– इस प्राकृतिक जड़ी बूटी को कम हुई प्लेटलेट्स को बढ़ाने वाली सबसे अच्छी दवा माना जाता है| इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले 6 से 7 पत्तियों या फिर 5 से 6 इंच डाली को 1 गिलास साफ़ पानी में उबाल लें जब यह पानी आधा गिलास रह जाए तो उसे ठंडा करके पी लें| इसका सेवन सुबह और शाम खाली पेट करना लाभकारी रहता है|

* कीवी– आधुनिक चिकित्सा में अगर किसी व्यक्ति के प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं तो उसको दिन में रोजाना एक बार कीवी का सेवन करने की सलाह दी जाती है| यह फल प्लेटलेट्स स्तर को संतुलित बनाए रखने के अलावा इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूती प्रदान करता है|

* कद्दू– कद्दू के अंदर बीटा कैरोटीन, विटामिन ए भरपूर पाया जाता है, इसके अलावा कद्दू बीज में पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक भी काफी पाया जाता है| इसको आप जूस, सलाद और सब्जी के रूप में नियमित रूप से उपयोग में ले सकते हैं, यह प्रयोग प्लेटलेट्स के घटते स्तर को कम समय में संतुलित कर सकता है|

* पपीते के पत्ते– इस प्रयोग का उपयोग करने से पहले 5 से 6 साफ़ पत्तों को आधे गिलास पानी के साथ अच्छे से पीसकर जूस बना लें और रोजाना इस प्रयोग का सेवन करें| इसके अलावा आप पपीते का फल भो दोपहर के समय खा सकते हैं, अगर आप प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो इस प्रयोग को जरुर डाइट में शामिल कर लें|

* किशमिश– रात को सोने से पहले किशमिश को साफ पानी में भिगो दें और सुबह खाने के समय में पानी के साथ इनका सेवन कर लें| इसके अलावा आप अंजीर और खजूर का उपयोग भी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कर सकते हैं|

* नारियल पानी– आयुर्वेद चिकित्सा में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए वैद्य नारियल पानी सेवन करनी की सलाह देते नज़र आते हैं| इस पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स काफी ज्यादा पाया जाता है, इसके अलावा यह पानी मिनरल्स का खजाना भी माना जाता है| तभी कम प्लेटलेट्स काउंट में यह पानी सेवन करना उपयोगी साबित होता है|

* विट-ग्रास रस– अगर प्लेटलेट्स रोगी को खाली पेट दिन में तीन बार विट-ग्रास रस सेवन किया जाए तो प्लेटलेट काउंट को काफी जल्दी बढ़ाया जा सकता है|

* विटामिन-सी– कुछ खाद्य पदार्थ जैसे संतरा, कीवी, नींबू इनका सेवन उचित मात्रा में करने से कर सकते हैं। आप इन सब का प्रयोग करने के लिए इनका जूस उपयोग कर सकते हैं| विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर इस प्रयोग का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो प्लेटलेट काउंट को जल्दी बढ़ाया जा सकता है|

कम प्लेटलेट्स काउंट में ये रखें परहेज:

अनुचित खाद्य पदार्थों का सेवन आपके शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को कम कर सकता है, इसलिए इनके उपयोग से हमेशा बचें| निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर आप प्लेटलेट्स को संतुलित रख सकते हैं|

1. हानिकारक रसायन कीटनाशक और आर्सेनिक आपके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को कम कर सकते हैं|
2. अधिक मात्रा में क्लोरमफेनिकॉल जैसी अनेक दवाएं प्लेटलेट्स काउंट को घटा सकती हैं|
3. नशीले पेय पदार्थ, धूम्रपान और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।
4. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइबर युक्त भोजन और दिन में 6 से 7 लीटर पानी का सेवन कब्ज को दूर करने में मदद प्रदान करता है। जब व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट की संख्या कम हो जाती है तो कब्ज के कारण गूदे से रक्त का स्त्राव होने लग जाता है|
5. फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे काली सेम, ब्रोकली, सरसों का साग लाभकारी रहता है| इसके अलावा आप दाल, हरी सब्जी, सूप और स्नैक्स का सेवन भी रोजाना कर सकते हैं| शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने के लिए आप आहार में फोलेट को जरुर शामिल कर लें|

थ्रोम्बोसाइटोपेनिया से पेरशान लोग अक़्सर प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने की जल्दी में बिना किसी सलाह के गलत डाइट चार्ट को फॉलो करना शरू कर देते है जिसकी वजह से इसके और भी बुरे परिमाण देखने को मिलते है । किसी की तरह की खाद्य उत्पादका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Reads:

डेंगू में प्लेटलेट काउंट को आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार से कैसे बढ़ाएं

डेंगू बुखार को आयुर्वेदिक उपचार से कैसे दूर करें, डेंगू मच्छर को कैसे पहचाने

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com
Click to Chat