Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

महाशंख वटी के लाभ, उपयोग, बनाने की विधि और साइड इफेक्ट्स?

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में महाशंख वटी एक महत्वपूर्ण लाभकारी माना गया है, परन्तु आज के समय में लोग इसके फायदों से वाकिफ नही हैं| वर्तमान समय में लोगों द्वारा सेवन किया गया फ़ास्ट फ़ूड और तला हुआ आहार आने वाले समय में पेट की अनेक गम्भीर बिमारियों को आमंत्रित कर लेता है। आज इस लेख में हम महाशंख वटी औषधि के लाभ, कैसे उपयोग करें, बनाने की विधि और साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी साझा करने वाले हैं, जिनका ज्ञान आपके लिए अलग-अलग रोगों रामबाण साबित हो सकता है|

महाशंख वटी परिचय: What is Mahashankh Vati in Hindi?

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की उपस्थिति में तैयार महाशंख वटी की मुक्य सामग्री शंख भस्म होती है, परन्तु इसके अलावा भी इसमें अनेक फायदेमंद प्राकृतिक जड़ी बूटियों का मिश्रण किया गया है| इस दवा का उचित सेवन पेट की जठराग्नि के कार्य को बढ़ा देता है जिससे पाचन क्रिया को मजबूती मिलती है और आपके द्वारा सेवन किया गया भोजन अच्छे से पच जाता है| जो लोग गैस की समस्या से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं उनके लिए तो यह अमृत है| यह आयुर्वेदिक दवा सबसे ज्यादा पाचन क्रिया से सम्बन्धित समस्याओं का उपचार करने में कारगर मानी गई है| अगर आप इस औषधि के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसका वर्णन आयुर्वेद चिकित्सा के लोकप्रिय ग्रन्थ (भैषज्य रत्नावली) के अग्निमांद्य्य रोगाधिकार अध्याय में पढ़ सकते हैं।

महाशंख वटी की सामग्री:Ingredients of Mahashankh Vati in Hindi

निम्नलिखित जड़ी बूटियों के नीचे दिए गए मिश्रण से इस औषधि को तैयार किया गया है

पारद – 3.5 ग्राम
इमली का रस – 60 ग्राम  
काली मिर्च – 15 ग्राम
गंधक – 3.5
पिपली – 15 ग्राम
सेंधा नमक – 12 ग्राम
सोंठ – 15 ग्राम
काला नमक – 12 ग्राम
समुद्री नमक – 12 ग्राम
नींबू का रस -240 ग्राम
शुद्ध शंख – 60 ग्राम
भुनी हुई हींग – 15 ग्राम

महाशंख वटी को कैसे बनाया जाता है? How Mahashankh Vati tablet is prepared in Hindi?

भारत के सबसे लोकप्रिय आयुर्वेदिक संस्थान अवेदा आयुर द्वारा तैयार (लाइफ अवेदा महाशंख वटी) 100 % आयुर्वेदिक दवा है| इसके अंदर वात दोष और पित्त दोष को संतुलित करने में उपयोगी जड़ी-बूटियों और खनिजों का मिश्रण किया गया है। इसमें विभिन्न रोगों जैसे पेट सम्बन्धी रोग और पाचन विकारों को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं| लाइफ अवेदा महाशंख वटी के प्रमुख तत्व चित्रक, पिप्पली, अदरक, त्रिकटु, शंख भस्म, नींबू और एकोनाइट हैं। यह बेहतरीन आयुर्वेदिक फार्मूला अपच की समस्याओं जैसे गैस बनना को कम करना, अम्लता, कुअवशोषण सिंड्रोम आदि में मददगार साबित होता है|

अगर आप इस औषधि को घर पर तैयार करना चाहते हैं तो उपर दी गई जड़ी बूटियों को उचित मात्रा में लें ताकि उन सभी का भार 260 ग्राम हो| अंत में नींबू का रस मिलाकर टेबलेट बनाना शुरू कर दें, अब आपकी औषधि सेवन करने के लिए तैयार है|

महाशंख वटी के फायदे: Benefits of Mahashankh Vati in hindi

Mahashankh Vati tablet Ke Fayde

महाशंख वटी के निम्नलिखित फायदों के द्वारा आप पेट की अनेकों बीमारियों से सुरक्षित बने रह सकते हैं…

1. यकृत, छोटी, बड़ी आंत और प्लीहा शरीर के इन अंगों को यह औषधि मजबूती प्रदान करती है।
2. कमजोर जठराग्नि, अपच अरुचि और पेट दर्द में इसका उपयोग रामबाण माना गया है।
3. अगर किसी व्यक्ति का पाचनांत्र रोग बढ़ने लगा तो उसके लिए महाशंख वटी का उपयोग करना एक वरदान साबित हो सकता है| ग्रहणी रोग के लक्षण दीखते ही इस दवा का सेवन वैद्य की सलाह लेकर शुरू कर देना चाहिए|
4. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद में शंख भस्म को फूड प्वाइजन जैसी समस्याओं को दूर करने वाली महत्वपूर्ण औषधि माना जाता है|
5. अगर नियमित रूप से इस दवा का उचित उपयोग किया जाए तो गैस, बदहजमी और अपच इन सभी परेशानियों से जल्दी छुटकारा मिल सकता है|
6. आज के समय में कई लोग रात्रि भोजन में जंक फ़ूड या फिर बासी भोजन का सेवन कर लेते हैं| इसका उपयोग व्यक्ति को दस्त या डायरिया जैसी अनेक समस्यों से ग्रसित कर सकता है| ऐसा होने पर रोगी को बैचेनी, पेट दर्द और सिर दर्द भी हो सकता है, उस समय महाशंख वटी के अंदर मिश्रित शंख भस्म काफी फायदेमंद साबित होती है|
7. कई लोगों को ज्यादा भोजन कर लेने के बाद पेट में दर्द होने लग जाता है उस समय में महाशंख वटी बहुत उपयोगी मानी गई है|
8. जब भोजन पच नही पाता तो वह आमाशय में पड़ा रहता है ऐसी स्थिति में महाशंख वटी उस भोजन को आगे भेजने का काम करती नज़र आती है और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखती है|

सेवन करने की विधि: Doses of Mahashankh Vati in Hindi

इस औषधि की 1 या 2 टेबलेट सुबह और शाम को सेवन करनी उचित मानी जाती है| अगर आप महाशंख का लाभ अच्छे प्रकार से लेना चाहते हैं तो इसका उपयोग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही करें|

महाशंख वटी दाम और इसको कैसे खरीदें: Mahashankh Vati Price & How to Buy

वैसे तो इस आयुर्वेदिक औषधि को घर पर भी बनाया जा सकता है, परन्तु इसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| इसलिए नीचे बताई गई वेबसाइट से आप घर पर ही इस दवा का लाभ उठा सकते हैं, इससे आपका समय और पैसा दोनों बच सकते हैं|

आप गूगल पर वेबसाइट – www.avedaayur.com से ऑर्डर कर सकते हैं या फिर +91 7743002520 पर कॉल या व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप पंजाब के मोहाली जिले में स्थित चिकित्सालय से भी इस लाभकारी औषधि को प्राप्त कर सकते हैं| महाशंख वटी का ऑनलाइन दाम 220 रुपए है, इसकी एक बोतल में 60 टेबलेट होती हैं|

महाशंख वटी के नुकसान: Side Effects of Mahashankh Vati in Hindi

अगर इस दवा का उपयोग ज्यादा मात्रा में कर लिया जाए तो व्यक्ति को कुछ सामान्य नुकसान हो सकते हैं…

* इसके सेवन से किसी किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है|
* गर्भवती महिला अगर इसका सेवन करे तो गर्भपात होने का डर बना रहता है|
* महाशंख वटी का अधिक मात्रा में सेवन आपको कई शारीरिक समस्यों का शिकार बना सकता है, इसलिए हमेशा इसका उपयोग डॉक्टर से सलाह लेकर करें|

महाशंख वटी के इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां: Precautions related to Mahashankh Vati Uses

* महाशंख वटी को हमेशा सूखे और ठंडे स्थान पर रखना सही रहता है|
* अगर इस दवा का अनुचित सेवन किया जाए तो रोगी को पेट के अंदर जलन होने लग जाती है|
* अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो इस औषधि का उपयोग भूल कर भी न करें, क्योंकि इसके अंदर नमक पाया जाता है जो आपके शरीर में रक्तचाप के प्रभाव को बढ़ा सकता है|
* महाशंख वटी को छोटे बच्चों के संम्पर्क से दूर रखें|
* इस आयुर्वेदिक दवा के अंदर अनेक विषैली जड़ी बूटियों का मिश्रण किया गया है, इसलिए इसका सेवन हमेशा वैद्य की सलाह के अनुसार ही करें|  
* अगर बात करें गर्भवती और बच्चों को स्तनपान करवाने वाली महिलाओं की तो इनको महाशंख वटी के उपयोग से बचना चाहिए|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 8 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com
Click to Chat

Whatsapp Consultation

Online Ayurvedic Consultation - Aveda Ayur
Holler Box