More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

खाद्य पदार्थ जो स्टैमिना बढ़ाने में कर सकते हैं मदद

आज के समय में लोग अस्वस्थ जीवन शैली की ओर बढ़ रहे हैं। इससे उनका स्टैमिना और एनर्जी लेवल लो लेवल पर बना रहता है। आज के समय में काफी लोग किसी न किसी समय पर आकर खुद को थका हुआ और कमजोर समझने लग जाते हैं| अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो यह स्थिति आपके स्वास्थ्य और दिनचर्या को खराब कर सकती है|

अपने आप को निरोगी और उर्जावान रखने के लिए किस प्रकार के भोजन और खाद्य पदार्थों का सेवन आप कर रहे हैं यह बात सबसे ज्यादा मायने रखती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनेक खाद्य पदार्थ ऊर्जा से भरपूर होते हैं परन्तु इनके अंदर कुछ पोषक तत्व ऐसे भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर की रोगों से लड़ने  की शक्ति को बढ़ाने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं| आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं जिनका पता होना आपको बहुत जरूरी है|

स्टैमिना बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

पालक

आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार पालक के अंदर विटामिन K काफी पाया जाता है जो शरीर की हड्डियों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है, इसके अलावा ल्यूटिन भी काफी ज्यादा पाया जाता है जो आंखों के लिए लाभकारी साबित होता है| अगर व्यक्ति बार बार थकान महसूस कर रहा है तो उसका सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी हो सकती है, नियमित रूप से पालक के साग का सेवन शरीर में लौहे की कमी को पूरा कर देता है|

दलिया

दलिया फाइबर और प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है, इसका सेवन शरीर में भूख को शांत रखता है और पूरा दिन व्यक्ति को चुस्त और उर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। दलिया के अंदर आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी भरपूर पाया जाता है ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को ऊर्जावान रखने में सहायता करते हैं| एक बात का हमेशा ध्यान रखें पैकेट वाले दलिये का सेवन भूलकर भी न करें, इनमें पाई जाने वाली चीनी और नमक की अतिरिक्त मात्रा आपको नुकसान पहुंचा सकती है|

पुदीने से बनी चाय

वर्तमान समय की आधुनिक चिकित्सा में पता चला है कि अगर उचित रूप में पुदीने से बनी चाय का सेवन किया जाए तो शरीर को काफी ज्यादा ऊर्जा प्राप्त होती है| इसका उपयोग व्यक्ति को शारीरिक रूप से लेकर मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है।

शतावरी

इस जड़ी बूटी का प्रयोग हजारों सालों से शरीर में हुई विटामिनों की कमी को पूरा करने के लिए होता आ रहा है| इसमें पाए जाने वाले विटामिन आपको स्वस्थ और उर्जावान रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह अवश्य कर लें|

चिया सीड्स

पानी का शरीर में अवशोषित न होना भी व्यक्ति को एनर्जी हिन् बना कर रखता है, अक्सर देखा गया है कि लोगों को सिर्फ पानी का उचित सेवन करने से ही काफी ज्यादा ऊर्जा प्राप्त हो जाती है, लेकिन कई लोगों में यह प्रयोग काम नही कर पता है| उस स्थिति में चिया सीड्स काफी काम आता है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह आपके शरीर के वजन से 10 गुना पानी अवशोषित करके ऊर्जा बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है|  इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर और वसा की भरपूर मात्रा पाई जाती है|

तरबूज

शरीर में पानी की कम मात्रा आपकी उर्जा को खत्म कर सकती है, इस कमी को पूरा करने के लिए आप मौसमी तरबूज का उचित सेवन कर सकते हैं| अगर आपको पता हो इसमें 92% पानी पाया जाता है, इसके अलावा विटामिन ए, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी की भरपूर मात्रा आपको उर्जावान रखने के साथ-साथ शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति और स्टैमिना को भी बढ़ा देती है। जिन लोगों को मांसपेशियों में दर्द रहना है उनके लिए तरबूज के अंदर पाया जाने वाला अमीनो एसिड रामबाण औषधि का काम करता है|

ओट्स

जई से बनने वाले ओट्स भी आपकी उर्जा के स्तर को बढ़ाने का काम करते हैं। इसमें पाया जाने वाला हेल्‍दी प्रोटीन और घुलनशील फाइबर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। यह संयोजन चीनी के निरंतर अवशोषण को बनाए रखता है। जिससे आपको लंबे समय तक थकान का अहसास नहीं होता।

इलायची

आज के समय इलायची हर घर के अंदर मसाले के रूप में चाय या खाने में प्रयोग किया जाता है| आयुर्वेदिक सलाकार कहते हैं कि इसका उचित सेवन आपके शरीर में रक्त के प्रवाह को संतुलित बना कर रखने के साथ-साथ ऊर्जा को बढ़ाने और स्टैमिना में भी मदद करता है|

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना

अब हम आपको ऊर्जा के सबसे अच्छे और बेहतरीन स्त्रोत पानी के बारे में बताने जा रहे हैं| जब भी आप थका-थका महसूस करें तो दिन में कम से कम 7 से 8 लीटर पानी का सेवन अवश्य करें| आयुर्वेद कहता है कि अगर अच्छी नींद और सही दिनचर्या होने के बाद ऊर्जा का स्तर कम हो रहा तो इसका मतलब आप उचित मात्रा मात्रा में पानी का सेवन नही कर पा रहे हैं|  

अश्वगंधा

अश्वगंधा जड़ी बूटी को आयुर्वेद में अनेक बिमारियों की रामबाण औषधि माना गया है, इसका सेवन शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा को कम करने में सहयता प्रदान करता है| अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास देसी गाय के दूध के साथ एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यक्ति को उर्जावान बनाने के अलावा यह औषधि घबराहट और शरीर की सूजन को भी कम समय में खत्म कर देती है|

बादाम

इसके अंदर काफी मात्रा में फाइबर, वसा और प्रोटीन जैसे लाभकारी खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जो व्यक्ति के अंदर ऊर्जा के स्तर को संतुलित रखने में सहायता करते हैं| इनके साथ-साथ बादाम में पाए जाने वाले विटामिन बी और मैग्नीशियम जैसे गुण व्यक्ति की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में और स्टैमिना बढ़ाने भी मदद करते हैं|

अंडा

इस बात का तो सभी को पता है कि अंडे के अंदर काफी ज्यादा प्रोटीन और वसा पाई जाती है, अगर इसका सही मात्रा में उपयोग किया जाए तो काफी समय तक शरीर में एनर्जी बनी रह सकती है| इसमें पाए जाने वाले आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी और कोलीन जैसे गुण व्यक्ति की ऊर्जा को और स्टैमिना बेहतर बनाए रखते हैं|

खजूर

खजूर को जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज पदार्थों का काफी अच्छा स्रोत माना गया है। इसका सेवन करने के लिए आप रात को 1 गिलास पानी में 5 से 6 खजूर भिगो कर रख दें और सुबह खाली पेट उनको पानी से निकालकर सेवन कर लें। यह प्रयोग आपकी थकान को दूर करने के अलावा शरीर को भी मजबूती प्रदान करता है|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com
Click to Chat