कम उम्र में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुसंकता) रोग परिचय:

वर्तमान समय में व्यक्ति अपनी संघर्ष भरी जिंदगी में इतना व्यस्त हो गया है कि खुद पर भी ध्यान नही दे पाता है| यही वजह है कि पुरुष में कई तरह की यौन समस्याएं आ जाती हैं, आज दस में से 3 पुरुष सेक्सुअल बिमारियों का शिकार है। इन परेशानियों को अगर जल्दी दूर न किया जाए तो उसकी खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी में दिक्कत आ सकती हैं। शोध से पता चला है कि डिप्रेशन, चिंता, तनाव अत्यधिक सोच-विचार से भी पुरुषों में यौन समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। 

आयुर्वेदिक चिकित्सा में इस बीमारी को स्तंभन दोष और आधुनिक चिकित्सा में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (नपुसंकता) के नाम से जाना जाता है। बता दें कि नपुंसकता की स्थिति में पुरुष के लिंग में उत्तेजना कम हो जाती है और वह समय पर उत्तेजित न हो पाने के कारण चिंता और तनाव में रहने लग जाता है| इस रोग में पुरुषों की यौन शक्ति काफी कमजोर हो जाती है और वह अपने सहयोगी के साथ संबंध बनाने में असमर्थ हो जाते हैं|

बाद में स्थिति नाजुक होने लगती है और उनके शरीर में शुक्राणुओं की संख्या में कमी आनी शुरू हो जाती है| जब पुरुष अपनी सहयोगी के साथ सेक्स करता है तो उसको संतुष्टि नही दे पाता और दुखी रहने लगता है| अगर इस बीमारी के लक्षण और कारणों को जानकार समय रहते प्राचीन काल से चली आ रही आयुर्वेदिक पद्धति को अपना लिया जाए तो समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है|