More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

(Diabetes) मधुमेह में क्या खाएं और क्या न खाएं?

मधुमेह (Diabetes) रोग परिचय

लोगों के गलत खान-पान और खराब दिनचर्या की वजह से वर्तमान समय में मधुमेह (Diabetes) यानि शुगर विश्व की आम बीमारियों में से एक बन गई है| इस रोग से ग्रसित इंसान के शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम होनी शुरू हो जाती है| यह किसी भी आयु में हो सकती है, अगर समय रहते इसके उपर ध्यान न दिया जाए तो यह शरीर के अंगों जैसे फेफड़े, आंत, नसें और पैरों को संक्रमित करना शुरू कर देती है| आयुर्वेदिक उपचार के साथ-साथ उचित आहार का ध्यानपूर्वक सेवन करने से इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है|


मधुमेह बीमारी के कुछ सामान्य लक्षण: (Common symptoms of Diabetes)

Common Symptoms of Diabetes
मधुमेह बीमारी के कुछ सामान्य लक्षण: (Common symptoms of Diabetes)

पेशाब अधिक आना :  जब शरीर में इंसुलिन की मात्रा असंतुलित हो जाती है तो इसका असर गुर्दों पर दिखने लगता है| धीरे-धीरे गुर्दे अंदर के तरल पदार्थ को सोखना बंद कर देते हैं और वह पेशाब के माध्यम से बाहर निकलने लगता है|

अत्यधिक प्यास लगना: जब शरीर के अंदर मुख्य तरल पदार्थ की कमी हो जाती है तो हमे बार-बार प्यास लगती है| इसलिए कभी भी प्यास को कम करने के लिए कोई भी मीठा तरल पदार्थ नही बल्कि सादे पाने में नींबू मिलाकर सेवन करना लाभकारी होता है|

हमेशा थका-थका रहना:  वैज्ञानिक शोध के अनुसार जब व्यक्ति के शरीर में चीनी मी मात्रा बढ़ जाती है तो वह ज्यादा एक्टिव नही रह पाता और हमेशा थका-थका महसूस करता है|

अचानक से वजन कम होने लगना: यह इस बीमारी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण लक्षण है| जब इंसान के शरीर में पानी की कमी होने लग जाती है तो उसका शुगर लेवल बढ़ने लगता है और यही कारण है कि वजन बहुत तेजी से घटना शुरू जो जाता है|

चोट का जल्दी ठीक नहीं होना: अक्सर देखा गया है कि जब शुगर असंतुलित हो जाता है तो शरीर की बाहरी चोट जल्दी ठीक नहीं होती है| ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर के अंदर जो सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं उनकी कमी होना शुरू हो जाती है|

भूख ज्यादा लगना: शुगर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को खाना-खाने के कुछ समय बाद ही भूख लग जाती है| अगर आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं तो समय रहते जाँच करवा लें|


आइये जानते हैं मधुमेह में किस आहार का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और कौन  हानिकारक

मधुमेह में क्या खाएं और क्या न खाएं?

मधुमेह बीमारी

घरेलू आहार:

*जामुन का बीज खूब फायदेमंद:– एक चम्मच सुबह खाली पेट और एक शाम को सोने से पहले अगर जामुन के बीज का पाउडर गुन-गुने पानी के साथ सेवन किया जाए तो इंसुलिन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है| इस उपयोग का नियमित सेवन शरीर को स्वास्थ्यवर्द्धक बनाने में भी सहायक साबित हो सकता है|

*प्रोटीन युक्त आहार लाभकारी:- अगर आप खाने में रोजाना प्रोटीन से युक्त पदार्थ जैसे पनीर, मूंगफली, अंडे, मछली और दही का सही मात्रा में सेवन कर रहे हैं तो यह काफी उपयोगी हो सकता है| क्योंकि इस आहार के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो शुगर की बीमारी में अमृत के समान माना जाता है|

*ये सब्जियां भी हैं उपयोगी:- मधुमेह से ग्रसित इंसान को जितना ज्यादा हो सके हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिये| हरा साग, गाजर, मिर्च, टमाटर, मक्का, पालक, लौकी, प्याज और मटर इन सभी के अंदर काफी मात्रा में फाइबर और विटामिन होता है, जिसका उचित सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है|

*इन फलों का सेवन भी है असरदार:- मौसमी फलों का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ अनेक बिमारियों से भी आपकी मदद करता है| अगर मधुमेह से ग्रसित व्यक्ति दोपहर के समय जामुन, कच्चा केला, अंगूर, सेब और संतरे का सेवन नियमित रूप से करे तो शुगर के स्तर को नियंत्रित रख सकता है|

*नीम के पत्ते महत्वपूर्ण औषधि:- अगर आप शरीर में बढ़े हुए शुगर को नियंत्रित करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट 6-7 नीम के पत्ते अच्छे से धो कर चबा सकते हैं| यह प्रयोग इंसुलिन को संतुलित करने के साथ-साथ खून को साफ करने में भी मदद करता है|

*सदाबहार के फुल हैं काफी उपयोगी:– मधुमेह बीमारी में व्यक्ति का शरीर दुबला होने लगता है क्योंकि इंसुलिन की मात्रा कम हो जाने से शरीर के अंदर की कोशिकाएं कमजोर पड़ने लग जाती हैं| अगर इस रोग से ग्रसित इंसान सुबह खाली पेट 6 से 7 सदाबहार फूलों का सेवन करे तो फायदेमंद हो सकता है|

*गिलोय का करें नियमित सेवन:– गिलोय को आयुर्वेद के अनुसार एक रामबाण औषधि माना जाता है| शुगर रोगी को सुबह और शाम इसकी डंडी का अर्क बनाकर पीना चाहिये, यह उपयोग इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित रखने के अलावा शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है|

*भरपूर करें खीरा का सेवन:- खीरे के अंदर काफी मात्रा में पानी पाया जाता है जो फाइबर का महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है| यह आपके शरीर में इंसुलिन को बढ़ने या घटने नही देता और उसको संतुलित बनाए रखने में मदद करता है| इसलिए मधुमेह के रोगी को सुबह और दोपहर सलाद के रूप में खीरे का सेवन जरुर करना चाहिये|

For Free 15 Minutes Consultation  Call Us or Book your appointment Here :

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
 
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।


मधुमेह के रोगी भूलकर भी न करें इन आहारों का सेवन:

*ये फल हैं हानिकारक:- कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनका मधुमेह से पीड़ित इंसान को भूलकर भी सेवन नही करना चाहिये, यह जानलेवा साबित हो सकता है| आम, चीकू और मिठ्ठे तरबूज का सेवन बिल्कुल नही करना चाहिये, यह शरीर के अंदर शुगर की मात्रा को बढ़ने का काम करते हैं| इस बीमारी में आप जितना खाने-पीने की चीजों का ध्यानपूर्वक सेवन करेंगें उतना आपके लिए अच्छा रहेगा|

*न करें सोडियम का सेवन:- आयुर्वेद के अनुसार अगर अत्याधिक सोडियम का सेवन किया जाए तो यह शरीर में इंसुलिन को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए अधिक नमक वाले पदार्थ का उपयोग करने से बचना चाहिये| शुगर पीड़ित इंसान सोडियम का सेवन अगर वैद्य के परामर्शानुसार करे तो सही रहता है|

*मधुमेह के रोगी न खाएं आलू:- आज के समय में हर घर के अंदर आलू मिल जाएगा क्योंकि इसका सेवन अनेक सब्जियों के साथ मिलाकर किया जा सकता है| परंतु शुगर की बीमारी से परेशान इंसान को इसे भूलकर भी नही खाना चाहिये, इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो इंसुलिन को बढ़ाने का काम करता है|

*अत्याधिक फैट दूध का सेवन करने से बचें:- अगर आपको पता हो इस दूध के अंदर अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शुगर ग्रसित इंसान के लिए हानिकारक साबित हो सकता है|

*तैलीय पदार्थों से बनाएं दूरी:- वर्तमान समय में हर कोई तला हुआ खाना पसंद करता है, परंतु यह खाना शरीर के अंदर काफी बीमारियों को आमन्त्रित कर लेता है| मधुमेह के रोगी को इन खाद्य पदार्थों का सेवन कभी नही करना चाहिये|

*किशमिश को कहें न:- अगर आप मधुमेह बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स से दूरी बनाना सही रहेगा| इनमें से किशमिश को तो देखना भी बंद कर दें, क्योंकि इसके अंदर काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो इंसुलिन को बढ़ा देता है|

*आइसक्रीम का सेवन भी उचित नही:- आयुर्वेद की मानें तो आइसक्रीम की तासीर बहुत ज्यादा ठंडी होती है जो शरीर में कफ दोष को असंतुलित कर देती है| शुगर की बीमारी इसी दोष के नियंत्रित न हो पाने से होती है, इस रोग से ग्रसित व्यक्ति को चीनी, आइसक्रीम और कैंडी का उपयोग नही करना चाहिये|

*चावल के सेवन से बचें:- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चावल और पास्ता जैसे खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है| यह मधुमेह रोगी के शरीर में चीनी की मात्रा को बढ़ा देते हैं जिससे उनको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है| इसलिए रोगी को इनके सेवन से बचना चाहिये ताकि इंसुलिन का स्तर संतुलित बना रहे|

*फ्लेवर्ड कॉफ़ी है हानिकारक:- आपने कई जगह पढ़ा होगा कि मधुमेह रोगियों के लिए कॉफ़ी का सेवन अच्छा होता है| परन्तु फ्लेवर्ड कॉफ़ी का उपयोग करना हानिकारक साबित हो सकता है, शोध के अनुसार इसके अंदर कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक होता है जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है|


मधुमेह रोगी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:

अगर आप इस जानलेवा बीमारी से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी दिनचर्या में परिवर्तन जरुर कर लें| आपको भोजन नियमित रूप से थोड़े-थोड़े अंतराल में खाना चाहिये, एकदम से खाया हुआ आहार शरीर के अंदर जा कर शुगर लेवल को बढ़ा देता है| इस बीमारी के रोगी को हमेशा फाइबर युक्त आहार का सेवन ही करना सही रहता है, क्योंकि इनके अंदर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नही होती| 

ऐसी रखें दिनचर्या:-

  •  हमेशा तनावमुक्त रहें और नींद पूरी करें|
  •  धुम्रपान और शराब के सेवन से अपने आप को दूर ही रखें|
  •  सुबह सूर्योदय से पहले कम से कम 2 से 3 हजार कदम चलें|
  •  सूर्यनमस्कार, प्राणायाम और व्यायाम को दिनचर्या में दें महत्वपूर्ण स्थान|

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat