More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

धनिया का पानी पीने के फायदे, और बनाने की विधि!

आज हम इस आर्टिकल में धनिया का पानी पीने के आयुर्वेदिक फायदे और औषधीय गुण के बारें में बताने जा रहे है। इस बात का तो सभी को पता है कि धनिये की हरी पत्तियां या उसके बीज अगर सब्जी में डाल दिए जाएँ तो उसका स्वाद बहुत लाजवाब हो जाता है|

धनिया के एंटी इंफ्लिमेंट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन ए, सी, के, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे औषधीय गुण आपको निरोगी रखने में सहायता करते हैं| प्राचीन काल में ऋषि मुनि जड़ी-बूटियों के इन्ही गुणों के द्वारा अपने आप को स्वस्थ रखते थे|

धनिया क्या है?

यह एक छोटा सा हरा पत्तीदार पौधा है, जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चटनी बनाने और सब्जी में मसाले के रूप में किया जाता है| इस पौधे की पत्तियों से काफी अच्छी सुगंध आती है जो सब्जी में डलते ही उसको स्वादिष्ट बना देती है| आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इसका प्रयोग पाचनतंत्र सम्बंधी समस्या, हृदय रोग, मोटापा और शरीर के तीनों दोष वात, पित्त और कफ़ को संतुलित रखने के लिए किया जाता है|

धनिया के अन्य भाषाओं में नाम:

वानस्पतिक नाम- कोरिएण्ड्रम दैवम
हिंदी नाम- धनिया
संस्कृत नाम- धनक, धान्य बीज, धेन्निका, जनप्रिय, शाक, सुगन्धी, वेक, प्रत्यय, वेक, बीजधान्य, धान्यक, धाना, कुस्तुम्बुरु, वितुन्नक, छत्र, धानी, धनेक, छत्र धन्य, धनिक
अंग्रेजी नाम- कोरिएंडर
कोंकणी नाम- कोटबोर
कन्नड़  नाम – कोथांबरी, हविज
गुजराती नाम – धना, कोथमीरी
तमिल नाम – कोटमल्ली, कोतमल्ली
तेलुगू नाम – कोत्तिमिरि, धनिमियू
बंगला नाम – धाने
नेपाली नाम – धनियां
मराठी नाम – धान्या, कोथिमीर
अरबी नाम – कजबरा, कुजबरह
फारसी नाम – काश्नीज

धनिया का पानी औषधीय गुण:

आयुर्वेदिक चिकित्सा कहती है कि इसके अंदर इतने महत्वपूर्ण पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर को अनेक बीमारियों से बचाए रखने में मदद करते  हैं

* एंटीऑक्सीडेंट
* एंटी-बैक्टीरियल
* विटामिन ए, सी, के
* मैग्नीशियम
* कैल्शियम
* पोटेशियम
* आयरन

धनिये का पानी कैसे बनाएं:

निम्नलिखित तीन अलग-अलग विधियों के द्वारा आप धनिये के पानी बनाकर सेवन कर सकते हैं|

1. सबसे पहली विधि में धनिया एक चम्मच बीज को एक गिलास पानी में रात को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट कुला करने से पहले इसको छानकर पी लें| अगर नियमित रूप से इस प्रयोग का सेवन किया जाए तो पाचन तन्त्र को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को भी बढ़ाया जा सकता है|

2. दूसरी विधि में आप एक चम्मच धनिया बीज का लें और उसको एक गिलास पानी में डाल दें| अब इस पानी को अच्छे से उबाल लें और जब यह आधा गिलास रह जाए तो इसको चुहले से उतर लें| ठंडा हो जाने के बाद आप इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं|

3. इस विधि में आप हरे धनिया की पत्तियां 2 छोटे कप लें और एक गिलास पानी में डाल कर इसको गैस पर उबाल लें, जब यह आधा रह जाए तो उसको ठंडा होने के बाद सुबह खाली पेट पी लें| इस प्रयोग का उचित सेवन आपके शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को मूत्राशय के रास्ते बाहर निकाल देता है जिससे आप किडनी की बीमारियों से बचे रहते हैं|

धनिया का पानी के आयुर्वेदिक गुण:

अगर आप चाहते हैं कि धनिया पानी आपको अच्छा फायदा दे तो किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह आवश्य लें| निम्नलिखित रूप से आप इस औषधीय पानी का उपयोग कर सकते हैं|

* मासिक चक्र में फायदेमंद
आज हर महिला फ़ास्ट फ़ूड और तला हुआ खाना पसंद करती है परन्तु उनको इस बात का नही पता कि यह आहार अंदर से शरीर को कितना नुकसान पहुंचाता है| वर्तमान समय की बात करें तो महिलाओं में अनियमित पीरियड की समस्या आम हो गई है, 5 में से 3 महिला इस परेशानी का शिकार है| धनिये की बात करें तो यह पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है| नियमित रूप से इस पानी का इस्तेमाल एस्ट्रोजन हार्मोन का स्राव बढ़ाने का काम करता है जिससे मासिक चक्र संतुलित बने रहते हैं|

* मधुमेह में लाभकारी  
यह बीमारी में आज के समय में सामान्य हो गई है, इसकी सबसे बड़ी वजह खराब दिनचर्या और अनुचित खान-पान है| अगर मधुमेह रोगी धनिये के हरे पत्ते या फिर बिज का सेवन वैद्य की सलाह लेकर करे तो इसके एंटीडायबिटिक गुण शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित बनाए रखते हैं| आयुर्वेदिक विशेषज्ञ नियमित रूप से शुगर के रोगी को धनिये का पानी पीने की सलाह देते हैं|

* बालों की उत्तम औषधि
ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके बाल समय से पहले ही झड़ने लग जाते हैं, उनके लिए धनिये का विटामिन सी काम आता है| अगर सुबह खाली पेट एक गिलास धनिया पानी का सेवन किया जाए तो यह प्रयोग बालों को झड़ने से रोकने के साथ-साथ उनको झना और मजबूत बनाता है| इस प्रयोग का सेवन रोजाना करना उचित रहता है|

* पेट की समस्या
आयुर्वेद में धनिये को जठराग्नि को मजबूत रखने वाली महत्वपूर्ण औषधि माना गया है| खाली पेट इसके एक गिलास पानी का सेवन गैस, कब्ज, बदहजमी, पेट दर्द और जलन जैसी अनेक समस्याओं में लाभकारी साबित होता है। यह प्रयोग पाचन क्रिया को संतुलित बनाए रखता है।

* वजन कम करने में सहायक
अत्यधिक मोटापे से परेशान व्यक्ति अगर सुबह खाली पेट धनिये का पानी पीता है तो उसको वजन करने में काफी मदद मिलती है| यह प्रयोग शरीर के अंदर मेटाबॉलिज्म कार्य को दुरुस्त बनाए रखता है जिससे लीवर के आस-पास अतिरिक्त फैट जमा नहीं हो पाता| आयुर्वेद चिकित्सा में इस प्रयोग को मोटापे को कम करने की रामबाण औषधि कहा गया है|

* कॉलेस्ट्रोल में फायदेमंद
वर्तमान समय में हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है, इस रोग में अगर व्यक्ति खाली पेट सुबह धनिये का पानी सेवन करता है तो उसके अंदर के पोषक तत्व कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखने का काम करते हैं| इस समस्या से परेशान लोग नियमित रूप से धनिया पानी का उपयोग कर सकते हैं|

* हृदय रोगों में उपयोगी
हृदय की अलग-अलग बीमारियों से परेशान लोगों के लिए धनिये का पानी फायदेमंद माना जाता है| आधुनिक शोध भी कहती है कि हृदय रोगों में धनिया पानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं को दूर करने का भी काम करता है।

धनिया का पानी के नुकसान:

अगर किसी औषधि के लाभकारी गुण होते तो उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं| निम्नलिखित परेशानियों में आप भूल कर भी धनिया का पानी का सेवन न करें|

1. जो लोग साँस की गंभीर बीमारी अस्थमा से ग्रसित हैं तो वह इस पानी का सेवन बिलकुल भी न करें|
2. जिनका ब्लड शुगर कम रहता है वह भी इसके सेवन से बचें, क्योंकि यह पानी ब्लड शुगर को कम करके कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है|
3. अगर किसी को लिवर से संबंधित कोई भी परेशानी है तो वह भी इसके उपयोग से बचे|
4. जिन लोगों को पेड़-पौधों से एलर्जी हो जाती है उनको धनिया बीज भी हानि पहुंचा सकता है|
5. अगर किसी महिला के पीरियड्स कम दिन आ रहे हैं तो वह भी इसका सेवन न करे|

अंत में यही कहा जा सकता है कि अगर आप इस पानी के आयुर्वेदिक गुणों का अच्छे से फायदा लेना चाहते हैं तो विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat