More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

घृतकुमारी (एलोवेरा) के आयुर्वेदिक फायदे, औषधीय गुण और इसके नुकसान क्या हैं?

आज के समय में घृतकुमारी (एलोवेरा) का पौधा लगभग हर घर में मिल जाएगा| धीरे-धीरे लोग इसके आयुर्वेदिक गुणों के बारे जानने लगे हैं और यही वजह है कि बच्चे से लेकर बड़ा तक सभी इसका उपयोग करते नज़र आते हैं|

इस प्राकृतिक जड़ी-बूटी के अनेक फायदे हैं जैसे त्वचा की समस्या से लेकर बालों के गिरने तक, पेट की बिमारियों से लेकर अनेक गम्भीर समस्याओं को दूर करने में इसका इस्तेमाल किया जाता है| आज इस आर्टिकल में आपको घृतकुमारी के आयुर्वेदिक फायदे, औषधीय गुण, इस्तेमाल करने की विधि और अनुचित प्रयोग से होने वाले नुकसान की महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं|

घृतकुमारी (एलोवेरा) कैसा पौधा है?

यह कम पानी और सूखी जगह पर उगने वाला पौधा है, इसके पत्ते चारों तरफ निकल जाते हैं| इनके अंदर गूदेदार सफेद तरल पदार्थ पाया जाता होते हैं जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में अनेक औषधियां बनाने के लिए किया जाता है| बता दें कि एलोवेरा पत्तों का आगे वाला हिस्सा नुकीला और इनके दोनों तरफ छोटे-छोटे कांटे पाए जाते हैं। पूरे विश्व में इस पौधे की अनेक प्रजातियां देखने को मिलती हैं परन्तु भारत देश में सिर्फ इसकी एक से दो किस्में ही प्रयोग में लाई जाती हैं|

घृतकुमारी (एलोवेरा) के अंदर पाए जाने वाले औषधीय गुण:

आयुर्वेद में इस प्राकृतिक पौधे को अनेक रोगों की रामबाण औषधि माना जाता है| अपने निम्नलिखित गुणों के कारण यह विश्व प्रसिद्ध है|
1.  एंटीसेप्टिक
2. विटामिन ए
3. फोलिक एसिड
4. एंटी-बैक्टीरियल
5. एंटी-इंफ्लेमेटरी

अगर इस पौधे का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी मददगार साबित होता है|

घृतकुमारी (एलोवेरा) के अन्य भाषाओं में नाम:

इस पौधे को हर भाषा में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, यहाँ हम आपको इसके कुछ नाम बताने जा रहे हैं|

हिंदी- इस पौधे को घीकुआँर, ग्वारपाठा, घीग्वार के नाम से जाना जाता है
अंग्रेजी- एलो वेरा, कॉमन एलो, बारबडोस एलो, मुसब्बार और कॉमन इण्डियन एलो इसके अंग्रेजी नाम है
संस्कृत- एलोवेरा के अलावा कुमारी, गृहकन्या और घृतकुमारी इसके विश्व प्रसिद्ध नाम है
पंजाबी- में कुरवा
गुजराती- में कुवार और कड़वी कुंवर
कनड- लोलिसर
अरबी- में तसाबार और अलसी मुसब्बर
मराठी- कोरा फट्टा, कोरफड
तमिल- में इसको कत्तालै, अंगनी और अंगिनी नाम से
तेलुगू- कल-बंद और एट्टाकलाबन्द
बंगाली- इस भाषा में भी घृतकुमारी कहा जाता है

घृतकुमारी (एलोवेरा) के आयुर्वेदिक फायदे:

अब हम आपको एलोवेरा के आयुर्वेदिक गुणों की जानकारी देने वाले हैं, जो आपकी अनेक बीमारियों और गम्भीर समस्याओं में सहायता करने वाली है|  

* पाचन तन्त्र के लिए फायदेमंद:
एलोवेरा के अंदर पाया जाने वाला एंटी-बैक्टीरियल गुण पाचन तंत्र की अनेक परेशानियों को दूर रखने के साथ-साथ पेट के अल्सर, गैस और कब्ज को भी जड़ से खत्म कर देता है|

* मधुमेह की रामबाण दवा:
घृतकुमारी के एंटी-डायबिटिक गुण शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा संतुलित रखने में मदद करते हैं| इसलिए अगर मधुमेह का रोगी वैद्य की सलाह के अनुसार इसके पत्तों से रस निकालकर नियमित रूप से सेवन करे तो बहुत जल्दी आराम मिलता है|

* कोलेस्ट्रॉल में मददगार:
आधुनिक चिकित्सा के अनुसार कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान व्यक्ति अगर सही रूप में एलोवेरा का सेवन करे तो काफी फायदा पहुँचता है| इसके हाइपोकोलेस्ट्रोमिक गुण शरीर के अंदर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित बनाए रखते हैं|

* मोटापे को कम करे:
आज के समय में लोगों का तला हुआ और फ़ास्ट फ़ूड खा कर वजन जल्दी बढ़ने लगता है जो आने वाले समय में कई बिमारियों को आमंत्रित कर सकता है| आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की मानें तो घृतकुमारी का सेवन पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखता है जिससे आपका वजन शरीर के अनुसार संतुलित बना रहता है|  

* हृदय रोगों में लाभकारी:
एक शोध यह भी कहती है कि एलोवेरा का उचित प्रयोग हृदय रोग के मुख्य लक्षणों को जड़ से खत्म करने में भी सहायता प्रदान करता है| इसका एंटी-एथेरोस्क्लेरोटिक गुण आपके हृदय को अनेक बिमारियों से बचाए रखने में मदद करता है|

* बाहरी सूजन को खत्म करे:
इस पौधे का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर पर किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में लाभदायक साबित हो सकता है, इस प्रयोग के लिए वैद्य की सलाह अवश्य लें|

* रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाए:
किसी भी बीमारी से लड़ने या फिर उसको जल्दी दूर करने के लिए आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा शरीर में इम्यून बूस्टर का काम करता है|

* त्वचा के लिए उत्तम औषधि:
वर्तमान समय में लडकियाँ अपनी रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए खूब एलोवेरा युक्त कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती नज़र आती है| इसके अलावा जिनकी त्वचा में झुर्रियां या किल मुंहासे हो जाते हैं उनके लिए इसका एंटी-एक्ने गुण एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी का काम करता है| अगर इस औषधि का उपयोग अच्छे से किया जाए तो यह आपके चेहरे को साफ़-सुथरा रखने में काफी ज्यादा मदद करती है|

एलोवेरा जूस के फायदे:
खराब दिनचर्या और अनुचित आहार का सेवन करने के कारण लोगों को गैस, कब्ज और बदहजमी जैसी पेट की समस्या होने लग जाती हैं| इन सभी को दूर करने में एलोवेरा जूस काफी सहायता प्रदान करता है| निम्नलिखित समस्याओं में आप इस फायदेमंद जूस का सेवन कर सकते हैं|

* पीलिया रोग में इस पौधे का रस फायदेमंद माना गया है|
* खांसी से परेशान व्यक्ति अगर एलोवेरा रस का सेवन करे तो श्वास नली जल्दी साफ़ हो जाती है|
* त्वचा के बाहरी और आंतरिक जख्म को भरने में इसका रस उपयोगी साबित होता है|
* बालों के उपर हफ्ते में दो से तीन बार इसके रस का इस्तेमाल उनको झड़ने से रोकने में मदद करता है|
* मोटापे से परेशान लोग इसके रोजाना सेवन से अपने वजन को संतुलित कर सकते हैं|

स्किन समस्याओं में उपयोग:
प्राचीन काल से घृतकुमारी का उपयोग सौंदर्य को बढ़ाने में होता आ रहा है, यह अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए विश्व प्रसिद्ध है|

* जिन लोगों को स्किन रैशेज हो जाते हैं, उनको इसका उपयोग काफी फायदा दे सकता है|
* अगर त्वचा पर लाल चकत्ते या खुजली हो रही है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल लाभकारी रहता है|
* स्किन सनबर्न हो जाने पर नारियल तेल के साथ एलोवेरा जेल का मिश्रण करके त्वचा पर लगाने से भरपूर लाभ मिलता है|
* इसका एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाए रखने असरदार माना जाता है|

घृतकुमारी (एलोवेरा) के नुकसान:

* अगर किसी भी व्यक्ति को त्वचा पर एलर्जी की समस्या है तो वह इसका इस्तेमाल वैद्य की सलाह के अनुसार ही करे|
* जो महिला गर्भवती है व इसका इस्तेमाल हमेशा वैद्य की सलाह लेकर करे|
* कुछ लोगों को इसका जूस अच्छा नहीं लगता, वह त्वचा पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|
* बच्चों को इसका प्रयोग न करने दें|
* मधुमेह के रोगी दवा के साथ-साथ इसका प्रयोग न करें|

घृतकुमारी (एलोवेरा) कैप्सूल : Life Aveda

एलोवेरा अमीनो एसिड, विटामिन, खनिज और एंजाइम का एक समृद्ध स्रोत है। एलोवेरा एक प्रसिद्ध पारंपरिक जड़ी बूटी है जिसमें कई औषधीय और उपचार शक्तियां हैं। इसका उपयोग पूरे शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों को सक्रिय करने के लिए किया जा सकता है। एलो वेरा जड़ी बूटी का त्वचा और बालों के स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह त्वचा और बालों के स्वास्थ्य को फिर से जीवंत करता है और अवरुद्ध छिद्रों को साफ करता है। एलोवेरा से मुंहासे, फुंसी, झुर्रियां, निशान, डार्क पिगमेंटेशन या त्वचा की कई अन्य समस्याओं को आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है।

आप एलोवेरा मेडिसिन को सीधे दिए हुए लिंक से खरीद सकते है। :

एलोवेरा के सही इस्तेमाल और होने वाले आयुर्वेदिक लाभ की जानकारी के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर की परामर्श जरूर ले।

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat