More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

धनिया के आयुर्वेदिक फायदे, नुकसान और औषधीय गुण!

धनिया के एंटी इंफ्लिमेंट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, विटामिन ए, सी, के, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन जैसे औषधीय गुण आपको निरोगी रखने में सहायता करते हैं|

प्राचीन काल में ऋषि मुनि जड़ी-बूटियों के इन्ही गुणों के द्वारा अपने आप को स्वस्थ रखते थे| आप ने अभी तक धनिये की चटनी या उसके बीज को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया होगा, परन्तु आज हम आपको इसके आयुर्वेदिक लाभ, नुकसान और औषधीय गुणों की अच्छे से जानकारी देने वाले हैं|

धनिया क्या है? What is Coriander, Dhania in Hindi

यह एक छोटा सा हरा पत्तीदार पौधा है, जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चटनी बनाने और सब्जी में मसाले के रूप में किया जाता है| इस पौधे की पत्तियों से काफी अच्छी सुगंध आती है जो सब्जी में डलते ही उसको स्वादिष्ट बना देती है| आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इसका प्रयोग पाचनतंत्र सम्बंधी समस्या, हृदय रोग, मोटापा और शरीर के तीनों दोष वात, पित्त और कफ़ को संतुलित रखने के लिए किया जाता है|

धनिये में पाए जाने वाले लाभकारी तत्व:

* एंटी-बैक्टीरियल
* ऊर्जा
* पोटेशियम
* विटामिन ए, सी, के
* मैग्नीशियम
* कैल्शियम
* आयरन
* एंटीऑक्सीडेंट
* प्रोटीन

धनिया के अन्य भाषाओं में नाम:

वानस्पतिक नाम- कोरिएण्ड्रम दैवम
हिंदी नाम- धनिया
संस्कृत नाम- धनक, धान्य बीज, धेन्निका, जनप्रिय, शाक, सुगन्धी, वेक, प्रत्यय, वेक, बीजधान्य, धान्यक, धाना, कुस्तुम्बुरु, वितुन्नक, छत्र, धानी, धनेक, छत्र धन्य, धनिक
अंग्रेजी नाम- कोरिएंडर
कोंकणी नाम- कोटबोर
कन्नड़  नाम – कोथांबरी, हविज
गुजराती नाम – धना, कोथमीरी
तमिल नाम – कोटमल्ली, कोतमल्ली
तेलुगू नाम – कोत्तिमिरि, धनिमियू
बंगला नाम – धाने
नेपाली नाम – धनियां
मराठी नाम – धान्या, कोथिमीर
अरबी नाम – कजबरा, कुजबरह
फारसी नाम – काश्नीज

धनिया के आयुर्वेदिक फायदे:

कई लोग ऐसी बीमारियों से ग्रसित हैं जिनमें दवाइयां भी कुछ काम नहीं कर पाती, परन्तु आयुर्वेद कहता है कि उनका उपचार आप घर में ही प्राकृतिक औषधियों के द्वारा कर सकते हैं| धनिया भी उन्ही में से एक है, यहाँ हम आपको इसके आयुर्वेदिक फायदे बताने जा रहे हैं, इनके बारे में जानकर आप खुद को अच्छे से सुरक्षित रख सकते हैं|

* पीरियड्स में लाभकारी
आज के समय में 10 में से 7 महिला अनियमित मासिक चक्र का शिकार है, इसकी सबसे बड़ी उनका अनुचित आहार और खराब दिनचर्या है| मासिक अनियमित से परेशान महिला अगर नियमित रूप से सुबह खाली पेट धनिया बीज के पानी का सेवन करती है तो उसको अच्छा फायदा मिल सकता है|

धनिया का पानी के फायदे :

* अधिक गर्मी को कम करे
एक शोध से यह भी पता चला है कि कई लोगों के शरीर में ज्यादा गर्मी रहती है उनको सीने में दर्द, पेट में जलन और पेशाब करते समय जलन होती है| ऐसे लोगों को धनिया बीज चूर्ण आधा चम्मच और उसमे आधा चम्मच मिश्री मिलाकर सेवन करना लाभकारी रहता है| यह पेट की गर्मी को संतुलित बनाए रखता है जिससे आप अनेक बीमारियों से बचे रहते हैं|

* आँखों की लाभदायक दवा
आयुर्वेद चिकित्सा कहती है कि अगर सुबह धनिया पानी के साथ आँखों को धोया जाए तो कई रोगों को कम समय में जड़ से खत्म किया जा सकता है| इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण सूजन, खुजली और आँखों की लाली को दूर कर देते हैं| अगर आप आँखों की किसी भी समस्या से परेशान हैं तो धनिये का उपयोग कर सकते हैं|

* हड्डियों को मजबूती दे
 ये बात हम आपको पहले आर्टिकल में भी पता चुके हैं कि धनिये में विटामिन सी और कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है| कई लोगों की हड्डियां समय से पहले कमजोर होने लग जाती हैं अगर गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचना चाहते हैं तो धनिये का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है|

* दांत और मसूड़ों की रक्षा करे
अगर आपको दांतो या मसूड़ों से संबंधित कोई भी परेशानी है तो धनिया खूब उपयोगी हो सकता है| धनिया बीज एक चम्मच को एक गिलास पानी में उबाल लें, अब गुनगुने पानी के साथ नियमित रूप से कुल्ला करना शुरू कर दें, यह प्रयोग मसूड़ों का दर्द, उनसे खून आना और दांत दर्द आदि समस्याओं को खत्म कर देता है|

* बालों की उत्तम औषधि  
धनिया पोषक तत्वों की खान माना जाता है, इसके प्रोटीन और विटामिन जैसे उत्तम गुण आपके बालों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं| इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले हरे धनिये की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें, जब यह ठंडा हो जाए तो छानकर इसके साथ सुबह बालों को अच्छे से धोएं| नियमित रूप से करने पर यह प्रयोग बालों का झड़ना रोक देता है और उनको घना, मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करता है|

* हृदय बीमारियों में फायदेमंद
हृदय की बीमारियों से परेशान व्यक्ति के लिए धनिया फायदेमंद माना जाता है| हृदय रोगों में धनिया पानी शरीर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं को भी खत्म कर देता है|

* त्वचा रोग दूर करे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनिया में जीवाणु और कीटाणु नाशक गुण काफी ज्यादा पाए जाते हैं जो त्वचा की आंतरिक और बाहरी रूप से अनेक रोगों में सहायता करते हैं| धनिये की हरी पत्तियां और हल्दी का पेस्ट आपको कील, मुंहासों से भी बचा कर रखता है|

* मधुमेह की अच्छी दवा  
आज के समय शुगर की बीमारी आम हो गई है, क्योंकि लोगों की जीवनशैली काफी ज्यादा खराब हो चुकी है| आयुर्वेद कहता है कि मधुमेह रोगी धनिये के हरे पत्ते या फिर उसके बीज का सेवन वैद्य की सलाह लेकर करे तो इसके एंटीडायबिटिक गुण शरीर के अंदर इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं|

* एनीमिया में असरदार
अनुचित आहार की वजह से आज-कल लोगों में हीमोग्लोबिन बहुत जल्दी कम हो जाता है, जिसको पूरा करने के लिए आयरन सहित खाद्य पदार्थों की जरूरत पड़ती है| ये तो आपको पता ही है कि धनिये में काफी आइरन पाया जाता है| यही वजह है कि आयुर्वेद चिकित्सा में एनीमिया रोगियों को धनिया सेवन करने की सलाह दी जाती है|

ध्यान देने योग्य जरूरी बातें:
1. जिनको सांस लेने में परेशानी होती है वह इसका उपयोग वैद्य की सलाह के अनुसार ही करें|

2. अगर आप उच्च रक्तचाप की दवाई खा रहे हैं तो इस औषधि का सेवन कभी न करें|

3. किसी भी प्रकार की एलर्जी से ग्रसित इंसान इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श ही करें|

4. स्तनपान कराने वाली महिला भी इसके उपयोग से बचें|

5. हृदय से संबन्धित रोगों से परेशान व्यक्ति भी इसका उपयोग वैद्य के कहने पर ही करें|

उचित यही होगा की धनिये का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लें|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat