More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

चंद्रप्रभा वटी के फायदे, उपयोग करने का तरीका, सावधानियां और नुकसान क्या हैं?

चंद्रप्रभा वटी दवा का उपयोग प्राचीन काल से ही अनेक बीमारियों के निवारण के लिए आयुर्वेद चिकित्सा में होता आ रहा है|  चन्द्रप्रभा वटी अपने आयुर्वेदिक गुणों के लिए महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है| इसका उपयोग आज के समय में लोगों द्वारा मूत्र सम्बन्धी विकारों, मधुमेह, पाइल्स, ल्यूकोरिया और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन जैसी गम्भीर समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है|

चंद्रप्रभा वटी क्या है: What is Chandraprabha Vati in Hindi?

चंद्रप्रभा वटी के बारे में जानने से पहले इसका अर्थ पता होना बहुत जरूरी है, अगर आयुर्वेद चिकित्सा की मानें तो चंद्र का अर्थ होता है चंद्रमा और प्रभा वटी का अर्थ उसके जैसा चमकने वाला, यानि जिसका तेज चांद जैसा चमकने वाला हो| इस आयुर्वेदिक औषधि के अंदर अनेक लाभकारी प्राकृतिक जड़ी बूटियों का मिश्रण किया गया है|

चंद्रप्रभा वटी के अंदर मिश्रित सामग्री: Ingredients of Chandraprabha Vati in Hindi

इस रामबाण औषधि को आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की देख रेख में बड़ी इलायची, छोटी इलायची के बीज, काला नमक, हल्दी, वंशलोचन, देवदास, पीपली, हरड़ ,बहेड़ा, आंवला, दालचीनी, लोभस्म, भस्म, गिलोय, कपूर, शिलाजीत, तेजपत्ता, काली मिर्च, सेंधा नमक, नागरमोथा, गोखरू, मिश्री, चिरायता, धनिया, गज पीपली, सोंठ, वचा, मुस्ता, गुग्गुलु, सोंठ और विडङ्ग जैसी महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों के उचित मिश्रण से तैयार किया गया है|

चंद्रप्रभा वटी के लाभ : Chandraprabha Vati Ke Fayde

यह औषधि व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है, इसका नियमित सेवन अनेक जानलेवा बिमारियों को जड़ से खत्म करने का काम करता है| निम्नलिखित समस्याओं में चंद्रप्रभावटी का उपयोग काफी ज्यादा कारगर माना गया है

महिलाओं के लिए चंद्रप्रभा वटी : Benefits of Chandraprabha Vati for female

महिलाओं की अनेक समस्याओं में यह औषधि असरदार साबित होती है| चंद्रप्रभावटी अपने लाभकारी गुणों से गर्भाशय की रसौली, उसका आकार बढ़ जाना, ध्यान रखने के बाद भी बार-बार गर्भपात होना, खून की कमी और दर्द को दूर करने में रामबाण मानी जाती है। इस आयुर्वेदिक दवा का उचित सेवन गर्भाशय को मजबूती प्रदान करता है।

मधुमेह रोग में रामबाण : Chandraprabha Vati ke fayde sugar (diabetes ) Mein in hindi

वर्तमान समय में इंसान अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त हो गया है कि खुद के स्वास्थ्य का ध्यान भी नही रख पा रहा है| यही वजह है कि आज मधुमेह की समस्या एक आम बीमारी का रूप ले चुकी है| युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी इस जानलेवा बीमारी का शिकार हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिए चन्द्रप्रभा वटी शरीर के अंदर इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ने नही देती जिससे आपका शुगर नियंत्रित बना रहता है| वैद्य की सलाह लेकर मधुमेह रोगी रोजाना इसका सेवन कर सकता है|

किडनी रोगों में लाभकारी : Chandraprabha Vati ke fayde Kidney Problems mein in hindi

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति कहती है कि अगर शरीर में किडनी अच्छे से काम नही कर रही तो मूत्राशय पथ सम्बन्धित अनेक समस्या उत्पन हो सकती हैं| पेशाब करते समय जलन होना, महिलाओं के पेडू में दर्द और पेशाब से काफी ज्यादा बदबू आना आदि समस्याओं में चन्द्रप्रभा वटी बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। यह दवा आपके गुर्दे को स्वस्थ बनाए रखने के साथ साथ, शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को मूत्राशय के रास्ते बाहर निकालने का काम करती है|

पाचन तंत्र को रखे मजबूत : Chandraprabha Vati ke fayde in Hindi for Digestion

जो लोग पाचन क्रिया सम्बन्धी आम समस्या अपच से परेशान रहते हैं उनके लिए यह अमृत का काम करती है| अगर शरीर में भोजन अच्छे से पच नही पाता तो यह स्थिति पेट से सम्बन्धित अनेक बीमारियों को आमंत्रित कर लेती हैं| इसलिए अगर आप अपनी पाचन शक्ति को दुरुस्त को मजबूत रखना चाहते हैं तो आज से ही चंद्रप्रभा वटी का उपयोग करना शुरू कर दें|

वीर्य विकारों में चन्द्रप्रभा वटी : Chandraprabha Vati ke fayde for male in hindi

गलत खान पान और आज कल की खराब दिनचर्या की वजह से पुरूषों में बहुत जल्दी शुक्राणुओं की कमी होने लग जाती है| पुरुषों के स्पर्मकाउंट को बढ़ाने, पेनिस की रक्त कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने, शारीरिक कमजोरी को दूर करने, शारीरिक थकान को खत्म करने और स्वप्नदोष जैसी समस्याओं में चन्द्रप्रभा वटी का नियमित रूप से सेवन फायदेमंद माना गया है|

मूत्र सम्बन्धी विकारों : Chandraprabha Vati ke fayde for Urinary Tract Disorders

चन्द्रप्रभा वटी को मूत्राशय रोगों को दूर करने वाली सबसे अच्छी दवा माना गया है| अगर किसी व्यक्ति को मूत्रपथ में जलन, पेशाब का रुक रुक कर आना, मूत्र त्याग करने में कठिनाई, मूत्रपथ में सूजन और पुरुषों के लिंग की इन्द्रियों की कमजोरी जैसी समस्याओं को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है|  

लीवर सम्बन्धी रोग : Chandraprabha Vati ke fayde for live problem in hindi

आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि अगर लीवर से सम्बन्धित बीमारियों से परेशान व्यक्ति चंद्रप्रभा वटी का नियमित रूप से उपयोग करे तो इनको दूर करना आसान हो जाता है| जो लोग रोजाना एक्सरसाइज नही कर सकते और जंक फ़ूड का ज्यादा सेवन करते हैं उनका लीवर जल्दी खराब हो जाता है, यह दवा उनके लिए लाभकारी मानी गई है|

गठिया में चन्द्रप्रभा वटि : Chandraprabha Vati uses in Hindi for Joints

वर्तमान समय में कोलोस्ट्रोल और यूरिक एसिड के बढ़ जाने से जोड़ों की समस्या गठिया आम बीमारी का रूप ले चुकी है| अगर आपको पता हो चन्द्रप्रभा वटी शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया को मूत्राशय के रास्ते से बाहर निकालने का काम करती है| यूरिक एसिड को कम करने में सहायता करती है। चन्द्रप्रभा वटी के अंदर मौजूद गूगुल, पुनर्नवा और गिलोय जैसी जड़ी बूटियों का मिश्रण आपके शरीर में गुर्दों की कार्य क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ यूरिक एसिड को नियंत्रित रखने में मदद करता है|

गर्भपात में चंद्रप्रभा वटी : Chandraprabha Vati ke fayde for Habitual Miscarriages

इस औषधि को महिला के लिए सबसे अच्छा टॉनिक माना जाता है| चंद्रप्रभा वटी का सेवन महिलाओं के गर्भाशय को मजबूती प्रदान करता है और उसको बीमारियों से मुक्त बनाए रखने में सहायता भी करता नज़र आता है| जिनको बार बार गर्भपात की समस्या हो रही है उनके लिए चन्द्रप्रभा वटी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में रामबाण औषधि मानी गई है|

चंद्रप्रभा वटी उपयोग करने का तरीका: Dosage of Chandraprabha Vati in Hindi

इस औषधि का सेवन आप सुबह और शाम 1 या 2 टैबलेट के रूप में कर सकते हैं, अगर आप चंद्रप्रभा वटी का उचित परिणाम लेना चाहते हैं तो इसका उपयोग हमेशा वैद्य की सलाह लेकर ही करें| अगर रोगी को बहुत ज्यादा कमजोरी का अनुभव हो रहा है तो इसको गाय के दूध के साथ लेना अच्छा रहता है|

चंद्रप्रभा वटी का दाम और इसे खरीदें: How to Purchase f Chandraprabha Vati in Hindi

आयुर्वेद के सबसे लोकप्रिय चिकित्सालय अवेदा आयुर की चंद्रप्रभा वटी आप गूगल पर वेबसाइट – https://store.avedaayur.com/products/chandraprabha-vati से ऑर्डर कर सकते हैं या फिर +91 7743002520 पर कॉल या व्हाट्सएप भी कर सकते हैं।  इसके अलावा आप पंजाब के मोहाली जिले में स्थित इस चिकित्सालय से भी इस लाभकारी औषधि को प्राप्त कर सकते हैं| चंद्रप्रभा वटी का ऑनलाइन दाम 260 रुपए है, इसकी एक बोतल में 60 टेबलेट होती हैं|

चन्द्रप्रभा वटी सेवन के दुष्प्रभाव : Side effects of f Chandraprabha Vati in Hindi

इस आयुर्वेदिक दवा का अभी तक कोई दुष्प्रभाव सामने नही आया है| लेकिन अगर अनुचित मात्रा में या फिर बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसका सेवन किया जाए निम्नलिखित कुछ सामान्य साइड इफेक्ट हो सकते हैं

* कुछ लोगों को इसके सेवन से पेशाब करते समय जलन का एहसास हो सकता है|
* इसके अनुचित सेवन से श्वास नली में रूकावट आ सकती है|
* डायरिया के लक्षण भी व्यक्ति में दिख सकते हैं|
* चंद्रप्रभा वटी के स्वाद के कारण व्यक्ति को मतली की समस्या भी हो सकती है|

चंद्रप्रभा वटी के सेवन से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी: Precautions related to Chandraprabha Vati Uses

इस आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल करने से पहले वैद्य को से अपनी पुरानी बीमारियों और जिन दवाइयों का आप सेवन कर रहे हैं| चंद्रप्रभा वटी का सेवन करते समय निम्नलिखित सावधानियों का ध्यान रखें

* छोटे बच्चों को इसका सेवन वैद्य की सलाह लेकर करना चाहिए|
* मधुमेह रोगी को भी एक बार पहले डॉक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए|
* अगर कोई महिला गर्भवती है तो इसका सेवन न करे|
* चंद्रप्रभा वटी का उपयोग करते समय अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी परेशान करती है तो इसका सेवन न करें|

चंद्रप्रभा वटी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. क्या चंद्रप्रभा वटी को पाचन सम्बन्धी परेशानियों को दूर करने के लिए कर सकते है?
यह आयुर्वेदिक दवा गैस, कब्ज और भोजन न पचना जैसी पाचन परेशानियों को दूर करने में सक्षम है|

2. क्या इस दवा को खाली पेट लिया जा सकता है?
इस औषधि का सेवन हमेशा वैद्य की सलाह लेकर ही करें|

3. क्या प्रेग्नेंट महिला भी इसका सेवन कर सकती हैं?
प्रेगनेंसी में इस दवा का सही उपचार लेने के लिए के डॉक्टर से परामर्श जरुर करें|

4. मुख्य रूप से यह औषधि किन रोगों की दवा है?
महिलाओं की मासिक चक्र सम्बन्धी परेशानियाँ, मांसपेशियों की कमजोरी, शारीरिक कमजोरी, पाचन क्रिया और लीवर की समस्याओं में चंद्रप्रभा वटी फायदेमंद मानी गई है|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More Articles to Read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com
Click to Chat