More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) का समय हर महिला के लिए ख़ास होता है, इस अनुभव को शब्दों में बता पाना काफी कठिन है| इस कठिन समय में उनका ध्यान रखना जरूरी होता है, सबसे पहले गर्भावस्था में उस महिला की दिनचर्या और आहार में परिवर्तन करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्भवती महिला क्या खा रही है क्या नही इसका सीधा-सीधा आने वाले बच्चे पर पड़ता है| आज इस लेख में हम आपके साथ, प्रेग्नेंसी (गर्भावस्था) में महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं|

आज के समय में हर गर्भवती महिला डॉक्टर्स से यही पूछती नज़र आती है कि मेरा खानपान कैसा होना चाहिए| इस समय में महिला को पौष्टिक भोजन देना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है, एक बात का हमेशा ध्यान रखें अगर महिला को किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी है तो उसका सेवन बिलकुल भी न करे|

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन: Food to consume in Pregnancy in hindi

इस समय में कैसे आहार का सेवन करना लाभकारी है इस बात की जानकारी महिला को होनी बहुत जरूरी है, निम्नलिखित खाद्य पदार्थ गर्भावस्था में फायदेमंद माने जाते हैं

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

किन फलों का करें उपभोग : Fruits to eat in Pregnancy in hindi

  • अनार– आयुर्वेद में गर्भवती महिलाओं के लिए अनार का सेवन लाभकारी बताया गया है, यह उस समय में हुई खून की कमी को भी पूरा करता है| परन्तु एक बात का हमेशा ध्यान रखें जिन महिलाओं का खून पतला है उनको अनार का सेवन वैद्य की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए|
  • सेब– आधुनिक चिकित्सा में डॉक्टर द्वारा सेब के लिए एक बात कही जाती है कि “एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे”|  गर्भावस्था अगर नियमित रूप से एक सेब का सेवन करें तो आने वाला बच्चा स्वस्थ और तंदुरुस्त पैदा होता है| 
  • केला– हर मौसम में प्राप्त हो जाने वाले फल केले को भी गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी बताया गया है| इसके अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन पाया जाता हैं जो आपको कब्ज जैसी अनेक समस्याओं से बचा कर रखता है| 
  • संतरा– यह फल गर्भवती महिलाओं के शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| इसका सेवन माँ के साथ-साथ होने वाले बच्चे की इम्युनिटी को भी बूस्ट कर देता है|
  • नारियल, तरबूज, अमरूद, आंवला और नींबू को भी गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फायदेमंद माना गया है|  
प्रेगनेंसी में किन सब्ज़ियों का करें उपभोग : Vegetables to consume in Pregnancy in hindi

फलों के साथ साथ सब्जियों का भी प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) के समय चुनाव करना आवश्यक है| शिमला मिर्च, आलू, ब्रोकली, खीरा, मटर और गोभी के अलावा हमेशा हरी सब्जियों का सेवन करना गर्भावस्था में उपयोगी रहता है|

* दूध का सेवन अति आवश्यक: प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में दूध का सेवन महिला के साथ-साथ शिशु को स्वस्थ बना कर रखता है। जिनकी आयु 20 से 45 साल की है उन महिलाओं को दूध का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए|

* साबुत अनाज : गर्भवती महिला नाश्ते में ओट्स, भूरे चावल और दलिया का सेवन भी कर सकती है, इनमें पाए जाने वाले विटामिन, फाइबर और प्रोटीन जैसे गुण मां और शिशु को बीमारियों से बचा कर रखते हैं|

* बीज और नट्स: मूंगफली, बादाम, अखरोट और काजू के अंदर पाए जाने वाले मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व महिला और शिशु को अनेक प्रकार की एलर्जी से सुरक्षित बनाए रखते हैं|

* दाल और बीन्स: प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में महिला को उचित मात्रा में दाल और बीन्स का सेवन अवश्य करना चाहिए, यह बच्चे के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं|

इन सभी के अलावा गर्भवती महिला को पानी का सेवन भी भरपूर करना चाहिए, इसका उचित उपयोग शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ स्तनों के अंदर दूध के उत्पाद को भी बढ़ाने में मदद प्रदान करता है|

प्रेगनेंसी में क्या खाएं यह तो आप जान गए हैं, अब बारी है प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में क्या नहीं खाना चाहिए इसके बारे में जानने की। नीचे हम इसी बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) में इन खाद्य पदार्थों का करें परहेज: Food to avoid in Pregnancy in hindi


गर्भवती महिला को क्या-क्या खाना चाहिए इस बात की जानकारी तो हम आपको उपर दे चुके हैं| प्रेग्नेंसी में किन खाद्य पदार्थों का उपयोग करना हानिकारक साबित हो सकता है अब हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं। निम्नलिखित खाद्य पदार्थों का परहेज आपको बीमारियों से सुरक्षित रख सकता है

* धूम्रपान और शराब से बचें: अगर आपको पता हो नशीले पदार्थों, शराब का सेवन करना माँ और बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है| इस समय में धूम्रपान और शराब का उपयोग गर्भ में पल हो रहे बच्चे के लिए में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक रसायनों का उत्पादन कर सकता है| जिससे उसका विकास भी बाधित हो सकता है और वह समय से प्रसव की क्रिया पूरी कर लेता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चे के जन्म लेते ही उसमें शारीरिक और मानसिक विक्रियां दिखाई दे सकती हैं| इसलिए महिला को हमेशा गर्भावस्था में धूम्रपान और शराब के उपयोग से बचना चाहिए|

* जंक फ़ूड को कहें न : महिला अगर गर्भवती है तो उसको कभी भी जंक फ़ूड, चटपटा, मसालेदार और मीठे खाद्य पदार्थ खाने की जिज्ञासा होने लगती है जिसको उस स्थिति में आम माना जाता है| परन्तु अगर ऐसे भोजन की मात्रा बढ़ जाए तो पेट में पल रहे बच्चे का विकास रुक सकता है और उसके माँ के अंदर भी उचित कैलोरी का स्तर कम हो सकता है|

* वसा युक्त भोजन से बचें: आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि उचित मात्रा में फैट गर्भवती महिलाओं को ऊर्जा प्रदान करता है, इसलिए यह शरीर के लिए जरूरी माना जाता है| परन्तु अगर अतिरिक्त फैट गर्भावस्था में शरीर के अंदर जाने लगे तो महिला और बच्चा दोनों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है| हरी सब्जियां और मौसमी फलों में इसकी मात्रा कम होती है तो नियमित रूप से महिलाओं को इनका सेवन करना चाहिए|

* अनानास : इस फल के उपयोग से गर्भवती महिला को हमेशा दूर रहना चाहिए, इसका सेवन समय से पहले प्रसव को बढ़ावा दे सकता है|

*  इसके अलावा पपीता, अंगूर और आम को भी गर्भावस्था में महिलाओं के लिए अनुचित माना जाता है। इनका सेवन समय गर्भाशय में संकुचन और गर्भपात की समस्या उत्पन्न कर सकता है|

* डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ से बनाएं दूरी: इनका उपयोग भी गर्भावस्था में वर्जित माना जाता है, यह खाद्य पदार्थ महिला और बच्चा दोनों के लिए हानिकारक माने गये हैं|

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

More articles to read

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com
Click to Chat