More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
post
page

महिलाओं के चेहरे पर बाल आने की समस्या, पीसीओडी भी एक मुख्य कारण!

अनुचित आहार और खराब दिनचर्या हो जाने की वजह से पुरुषों की तरह महिलाओं के चेहरे पर भी फेशियल हेयर यानी बाल आने शुरू हो जाते हैं| आज के समय में यह समस्या आम हो गई है, अगर आपको पता हो महिलाओं की त्वचा भी पुरुषों के सम्मान हेयर फॉलिकल्स वाली होती है, परन्तु सभी की त्वचा पर बाल आने के अलग-अलग कारण और तरीके हो सकते हैं|

इस समस्या में महिलाओं के अंडाशय के अंदर पुरुष हार्मोन बढ़ना शुरू हो जाते हैं जिसके कारण ओवरी में सिस्ट बनने लग जाती है और यही वजह है कि पीसीओडी को चेहरे पर बाल आने का मुख्य कारण माना जाता है| फेशियल हेयर की समस्या पहले किशोरावस्था से शुरू होती थी, परन्तु वर्तमान समय में यह युवावस्था से ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देती है|

हर महिला की त्वचा पर बालों के विकास का तरीका अलग


आयुर्वेदिक चिकित्सा के मुताबिक जब आपके शरीर में वात, पित और कफ दोष असंतुलित हो जाते हैं तो पीसीओडी बिमारी होती है| इसी दौरान हर एक महिला के चेहरे पर बालों के आने का तरीका अलग-अलग होता है|

  • कुछ महिलाओं के चेहरे पर बाल एकदम पतले होते हैं|
  • कुछ में यह बिलकुल बारीक हो सकते हैं|
  • शोध के अनुसार कई महिलाओं के चेहरे पर बाल काफी दूर-दूर होते हैं|
  • कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनके चेहरे पर बालों का विकास बहुत ज्यादा होता है|

पीसीओडी के अलावा चेहरे पर बाल आने के कारण

परिवार में पहले किसी को यह बीमारी थी तो आगे भी इसके होने का डर बना रहता है यानी अगर आपकी दादी, नानी और माँ को यह समस्या थी आगे भी यह उसी परिवार की किसी भी महिला को हो सकती है| आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक यह आपको अनुवांशिक रूप से अपना शिकार बना सकती है|

इसके अलावा मासिक चक्र के समय पर न आने से, आपकी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि के कम होने से, मोटापे और खराब आहार का सेवन करने से भी फेशियल हेयर की समस्या होने का खतरा बना रहता है| अगर आप भी चेहरे पर बालों की समस्या से परेशान हैं और पीसीओडी से ग्रसित हैं तो तुरंत वैद्य की सलाह लेकर उपचार लेना शुरू कर दें|

आधुनिक चिकित्सा में महिलाओं के चेहरे व अन्य अंगों पर बाल आने की समस्या को हिर्सुटिज्म के नाम से जाना जाता है| आज के समय में 5 में से 3 महिला इस समस्या से परेशान हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बाल पुरुषों के सम्मान मुछ और दाड़ी के रूप में आते हैं, इसके अलावा यह महिलाओं की छाती, पीठ, जांघों के अंदर, पेट और निपल के आस-पास आ जाते हैं|

फेशियल हेयर के महत्वपूर्ण लक्षण

आधुनिक शोध कहती है कि अगर आप पीसीओडी से संक्रमित हैं तो आपका वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है| यहाँ हम आपको चेहरे पर बालों के आने के कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं जिनको पहचान कर इस समस्या से बचा जा सकता हैं|

  • पीसीओडी बीमारी में महिलाओं का मासिक चक्र अनियंत्रित हो जाता है, जिसकी वजह से चेहरे पर बाल आना शुरू हो जाते हैं|
  • इस समस्या में महिला थकी-थकी रहने लग जाती है|
  • फेशियल हेयर के दौरान स्किन काफी ऑइली हो जाती है|
  • पुरुष हार्मोन बढ़ने से चेहरे पर हल्के-हल्के बाल भी आने लगते हैं|
  • महिलाओं के बाल ज्यादा झड़ने लग जाते हैं|
  • चेहरे पर किल और मुंहासे होने लग जाते हैं|
  • इस समस्या में महिलाओं का स्वभाव चिडचिड़ा हो जाता है|

फेशियल हेयर को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

आज के समय में लोग बीमारी को दूर करने के लिए सबसे पहले घरेलू उपचार आजमाते हैं| यहाँ हम आपको कुछ महत्वपूर्ण उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सही उपयोग से आप इस समस्या खत्म कर सकते हैं|

  • मुलेठी का सेवन असरदार – सुबह खाली पेट अगर एक चम्मच मुलेठी के चूर्ण को एक गिलास पानी में उबालकर काढ़ा बना लिया जाए और इस प्रयोग का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो फेशियल हेयर और पीसीओडी जैसी अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है| यह प्रयोग महिलाओं की ओव्युलेशन प्रक्रिया को दुरुस्त बनाए रखने में सहायता प्रदान करता है|
  • श्यामा तुलसी उत्तम औषधि – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी में एन्टी-एन्ड्रोजेनिक गुण की मात्रा भरपूर पाई जाती है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट 6 से 7 तुलसी पत्तों को पाने से धो कर चबाया जाए तो चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या से बचा जा सकता है|
  • दालचीनी भी काफी फायदेमंद – आधुनिक शोध से पता चला है कि दालचीनी का सही मात्रा में सेवन आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित बनाए रखता है। इसके प्रयोग के लिए आपको एक चम्मच दालचीनी चूर्ण को एक गिलास गर्म पानी उबाल लेना चाहिये और इस काढ़े का सेवन कम से कम 3 महीने करना फायदेमंद रहता है|
  • मेथी दाना लाभकारी – जब भी महिला पीसीओडी बीमारी से ग्रसित होती है और उसके चेहरे पर बाल आना शुरू हो जाते हैं तो उसका वजन भी काफी तेजी से बढ़ने लग जाता है| आयुर्वेदिक चिकित्सा के मुताबिक अगर एक चम्मच मेथी दानों को रात में भिगो दिया जाए और उसको सुबह खाली पेट शहद या मिश्री के साथ सेवन किया जाए तो फेशियल हेयर समस्या को काफी जल्दी दूर किया जा सकता है|

फेशियल हेयर समस्या में इन महत्वपूर्ण बातों का रखे ध्यान

निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर आप पीसीओडी बीमारी के साथ-साथ चेहरे पर बाल आने की समस्या से भी सुरक्षित बने रह सकते हैं|

  • आपको हमेशा तनाव मुक्त और नकारात्मक उर्जा से दूर रहना चाहिए|
  • जब भी आप मीठे आहार का सेवन करें तो वैद्य की सलाह आवश्य लें|
  • हमेशा सूर्योदय से पहले उठें और 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलें
  • जंक फ़ूड, तले हुए और वसायुक्त भोजन से हमेशा के लिए दूरी बना लें|
  • रेशेदार भोजन के साथ-साथ हरी सब्जियों रोजाना आवश्य करें|
  • आयुर्वेदिक उपचार लेने के साथ सुबह और शाम नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, मत्स्यासन और भुजंगासन जरुर करें|

लाइफ अवेदा/ओवा सिस्ट एक महत्वपूर्ण औषधि

ओवा सिस्ट को अशोका, गांधारी, गूलर, मेथी, त्रिकटु, वरुणा, शिवलिंगी और उलटकंबल जैसी प्राकृतिक जड़ी बूटियों का मिश्रण करके तैयार किया गया है| जो आपके मासिक चक्र को नियंत्रित बनाए रखता है और अंडाशय को दुरुस्त बनाने में मदद करता है| इसके उचित सेवन करने से हार्मोन संतुलित बने रहते हैं, यह औषधि अंडाशय के आस-पास बनने वाली सिस्ट को खत्म करने में लाभकारी साबित होती है| अधिक जानकारी के लिए गूगल में avedaayur.com सर्च करें|

दवाई का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर ले। इस दवाई का उपभोग एक रोगी से दूसरे रोगी में उनके चिकित्सा मानकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं।

Find a Online Doctor Consultation: ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श

लाइफ अवदा पर ऑनलाइन सलाह कैसे लें?
  1. +91 7743002520 पर परामर्श के लिए कॉल करें
  2. डॉक्टर से अपना सवाल पूछें
क्या ऑनलाइन परामर्श करना सुरक्षित है?

आपका परामर्श बिल्कुल सुरक्षित रहेगा। लाइफ आवेदा प्लेटफॉर्म बिल्कुल 100% निजी और सुरक्षित है। हमारे ग्राहक की जानकारी और स्वास्थ्य डेटा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है और यह सर्वोत्तम तकनीक से सुरक्षित है।

About Dr. Ranjana Kaushal

Dr. Ranjana Kaushal (MD Ayurveda) has 11 years of experience in the field of Ayurveda. Right now she is working as an Ayurveda consultant with Life Aveda. She has immense knowledge about herbs, their uses, and formulations. She has published articles related to many herbs and diseases in an international journal. She is also a degree holder in yoga and naturopathy. Read More..

Share on:
Not satisfied with the information? Please send us your feedback at info@avedaayur.com

Leave a Comment

Click to Chat